Jhalak Dikhhla Jaa 11: पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। शो का फिनाले 2 मार्च को होगा। मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्रा, धनश्री और अद्रिजा सिन्हा शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट है। सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले परफॉर्मेंस की तैयारी में जुटे हैं। इसी के साथ अपने फैंस से ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शोएब और मनीषा में से कोई एक विनर बन सकता है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में मनीषा शोएब को पीछे छोड़ते हुए नजर आ रही हैं। इससे शोएब के फैंस को झटका लगने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वोटिंग ट्रेंड में मनीषा सबसे आगे हैं जिसका साफ मतलब है कि वो ट्रॉफी जीत सकती हैं। वहीं, शोएब फर्स्ट रनरअप और धनश्री सेकंड रनरअप होंगी।
मनीषा ने वोटिंग ट्रेंड में सबको चटाई धूल
मनीषा और शोएब की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शोएब लंबे समय से टीवी एक्टर हैं उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है। शोएब एक्टर होने के साथ यूट्यूबर व्लॉगर भी हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। शोएब की पत्नी दीपिका कक्कड़ भी पॉपुलर व्लॉगर हैं। उनकी भी दमदार फैन फॉलोइंग हैं। शोएब की बहन सबा भी व्लॉगर हैं। उनका भी अपना एक फैन बेस है। शोएब को इन सबका फायदा मिलेगा। वहीं, मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद काफी बढ़ी हैं। अगर मनीषा ये शो जीतती हैं तो मेकर्स के लिए भी शॉकिंग होगा। मनीषा ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी।
