टीवी मसाला

Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 में सृति झा की हुई एंट्री, शो की बनीं पहली वाइल्ड कार्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 11:51 PM IST

Sriti Jha entry in Jhalak Dikhhla Jaa 10: हमने पहले निशांत भट्ट के शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में प्रवेश करने के बारे में खुलासा किया था। अब सृति झा भी वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में झलक दिखला जा 10 में एंट्री करने वाली हैं।

Image

Sriti Jha

Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स शो में एक से बढ़कर एक शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इस बार पूरे वीकेंड पर नवरात्रि की रौनक छा जा चुकी है। फाइनलिस्ट देश के विभिन्न राज्यों की विभिन्न संस्कृतियों की झलक मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं।

अब दिलचस्प खबर यह है कि खतरों के खिलाड़ी में प्रशंसकों को सरप्राइज करने वालीं सृति झा भी झलक दिखला जा हिस्सा बनने वाली हैं।

जी हां, सृति झा को अब हम वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में झलक दिखला जा 10 में एंट्री करते हुए देखने वाले हैं। हमने पहले निशांत भट्ट के शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में प्रवेश करने के बारे में खुलासा किया था। अब सृति झा भी इसका हिस्सा बनने वाली हैं। हमने सृति झा को स्टंट करते हुए। ओपन माइक, पेंटिंग, बुनाई पर हाथ आजमाते हुए देखा था। अब सृति अपने प्रशंसकों को एक और कौशल से मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। हालांकि दर्शकों ने सृति को पहले भी परफॉर्मेंस करते देखा है। झलक के मंच पर अब सृति झा को हम डांसिंग मूव्स दिखाते हुए देखने वाले हैं।

झलक दिखला जा-10 से इस वीक दुती चंद बाहर हो गई हैं। अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से दुती ने बीच में शो से बाहर होने का फैसला किया। झलक की जज माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर ने दुती के फैसले का सम्मान किया। इसके बाद शो में अब नीति टेलर, अमृता खानविलकर, गश्मीर महाजनी, गुंजन सक्सेना, रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, पारस कलनावत, फैजल शेख, रवीना दुती चंद और जोरावर कालरा जैसे कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article