टीवी मसाला

जैस्मिन भसीन ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के लिए ट्रोल करने वालों को लगाई लताड़, बोलीं- 'अपनी राय अपने पास रखो...'

Jasmin Bhasin Lashed on Trollers: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग अपने अलग-अलग धर्मों को लेकर ट्रोल करने वाले लोगों की क्लास लगाई। जैस्मिन ने खुलेआम एक इंटरव्यू में लोगों को राय अपने ही पास रखने को कहा। सिर्फ यही नहीं उन्होंने अली के धर्म को लेकर ट्रोल करने वालों को भी सुनाया।

Image

aly goni jasmin bhasin

Jasmin Bhasin Lashed on Trollers: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी संग अब 5 साल की डेटिंग के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। दोनों को टीवी दुनिया की बेस्ट जोड़ी की लिस्ट में शामिल किया जाता है। आए दिन एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड के धर्म की वजह से ट्रोल किया जाता है जिसका मुंह तोड़ जवाब अब जैस्मिन ने दिया। जैस्मिन ने उन लोगों कि हेकड़ी निकाली जो बॉयफ्रेंड अली गोनी के मुस्लिम धर्म का मजाक उड़ाते हैं। यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) कहती हैं 'अली गोनी (Aly Goni) और मैंने एक दूजे को वैसे ही स्वीकार है जैसे हम हैं। हम दोनों के बीच सबकुछ ठीक है जिसके चलते लोगों की राय मायने नहीं रखती। लोग भला बुरा कहकर हमारे रिश्ते को बिगाड़ सकते हैं कुछ शर्म कीजिए। अगर दो लोग साथ खुश हैं तो अपनी घटिया राय अपने पास रखें। आप इतने ही समझदार हैं तो अपनी जिंदगी को सुलझाने में ध्यान दें ना कि हमारे। ये हम दोनों का रिश्ता है।' जैस्मिन ने जवाब देते हुए सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।

बता दें जैस्मिन भसीन और अली गोनी की मुलाकात शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर हुई थी। पहली नजर में जैस्मिन को अली से प्यार हो गया था। शो 'बिग बॉस 14' में अली और जैस्मिन ने अपने रिश्ते को जमाने के आगे कबूला। दोनों की शादी की खबरें आए दिन गलियारों में उड़ती रहती है। फैंस भी चाहते हैं कि जैस्मिन और अली जल्द से जल्द शादी कर लें।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article