Isha Malviya & Abhishek Kumar Spotted: टीवी एक्टर्स ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक समय पर कपल हुआ करते थे। दोनों की पहली मुलाकात सीरियल 'उडारियां' के सेट पर हुई और देखते देखते दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया। फिर कई समय बाद अनगिनत झगड़ों को देखते हुए दोनों ने एक दूजे से रास्ते अलग कर लिए। दोनों के ब्रेकअप की चर्चा हर जगह हुई थी। अब बीती रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक ही गाड़ी में बैठकर जाते हुए नजर आए। यहाँ देखिए वीडियो।
कल मुंबई की सड़क पर ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को एक साथ गाड़ी में देखा गया। दोनों मीडिया के कैमरों को देखकर मुंह भी छुपाते हुए नजर आए। ये देख हर कोई हैरान है कि आखिर ये एक्स कपल वापिस साथ तो नहीं आ गए। ईशा और अभिषेक को एक साथ देख उनके रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी हैं। जहां ईशा और अभिषेक को देख कुछ लोग खुश हुए तो कुछ दोनों का मजाक उड़ाते हुए नजर आए। आपको बात दें कि ईशा और अभिषेक जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।
अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसी के साथ आखरी बार दोनों को शो 'लाफ्टर शेफ' में देखा गया जहां समर्थ जुरैल भी मौजूद थे। जैसा कि अपको मालूम है अभिषेक संग ब्रेकअप होने के बाद ईशा ने समर्थ को डेट किया था। तीनों का लव ट्रायएंगल 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में देखने को मिला था।
