टीवी मसाला

Imlie Spoiler: बहन के पति के साथ भाग जाएगी चीनी, इस धोखे से बुरी तरह टूट जाएगी इमली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 10:18 AM IST

Imlie Serial Update: स्टार प्लस का सीरियल इमली इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में 20 साल का लीप आया जिसके बाद कई नए किरदार इसमें शामिल हुए हैं। अब ये सीरियल दो बहनों इमली और चीनी की कहानी दिखाता है।

Image

Imlie Spoiler: बहन के पति के साथ भाग जाएगी चीनी, इस धोखे से बुरी तरह टूट जाएगी इमली

Imlie Serial Update: स्टार प्लस का सीरियल इमली इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में 20 साल का लीप आया जिसके बाद कई नए किरदार इसमें शामिल हुए हैं। नए चेहरों के आने से इस सीरियल की कहानी भी पूरी तरह नई हो गई। अब ये सीरियल दो बहनों इमली और चीनी की कहानी दिखाता है। सीरियल की कहानी में एक के बाद एक कई धमाके हो रहे हैं।

होने वाली है इमली और चीनी की शादी

सीरियल में इमली और चीनी की शादी होने वाली है। इमली की शादी अथर्व से हो रही है लेकिन अथर्व और चीनी एक दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों अपनी मर्जी के खिलाफ शादी कर रहे हैं। चीनी के लिए जतिन का रिश्ता आया है लेकिन वो इस रिश्ते में बंधना नहीं चाहती है। वह अथर्व के साथ घर बसाना चाहती है।

इमली के गहने चोरी कर लेगी चीनी

इमली के लिए उसके ससुराल से गहने आए हैं और वहीं परिवार ने भी इमली के लिए खास गहने तैयार किए हैं। चीनी को लगता है कि सब कुछ इमली को मिलता जा रहा है और उसकी तो मर्जी से शादी तक नहीं हो रही है। इस वजह से चीनी इमली के सारे गहने लेकर फरार होने की कोशिश करती है। हालांकि चोरी की बात पता चल जाती है और चीनी बहाना बनाकर बच जाती है।

इमली के पति संंग भागेगी चीनी

इमली करवाचौथ की तैयारी कर रही है और अपने पति अथर्व के लिए व्रत रख रही है तभी उसे पता चलेगा कि अथर्व और चीनी एक दूसरे से छुपकर मिल रहे हैं। इमली को यहां अपने पति और बहन से धोखा मिलेगा। चीनी इमली की किस्मत से जलती है और इमली से उसकी किस्मत मांग लेगी। अब देखना ये होगा कि इमली इस धर्मसंकट से कैसे बाहर निकलेगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article