टीवी मसाला

'हिटलर दीदी' एक्ट्रेस Rati Pandey पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन

Hitler Didi Actress Rati Pandey Father Passed Away: 'हिटलर दीदी' एक्ट्रेस रति पांडे पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि रति पांडे के पिता का निधन हो गया है।

Image

रति पांडे के पिता का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Hitler Didi Actress Rati Pandey Father Passed Away: 'मिले जब हम तुम' से 'हिटलर दीदी' जैसे हिट शोज देकर टीवी पर पहचान बनाने वाली रति पांडे हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। रति पांडे पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्ट्रेस रति पांडे के पिता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि रति पांडे के पिता किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं बीते दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रति पांडे (Rati Pandey) पर आई इस मुसीबत से उनके फैंस में भी मायूसी की लहर है। एक्ट्रेस के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए रति पांडे के पिता को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। यह भी पढ़ें: 'भगवान मुझे उठा लो'- काम न मिलने पर छलका Sasural Genda Phool फेम का दर्द, 72 साल की उम्र में खा रही हैं धक्के!

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रति पांडे (Rati Pandey) के पिता लंबे वक्त से किडनी संबंधित परेशानी से जूझ रहे थे। बीते दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता के निधन से रति पांडे टूट गई हैं। वहीं उनके परिवार में भी शोक की लहर है। हालांकि इस मामले पर अभी तक रति पांडे की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि रति पांडे अक्सर अपने माता-पिता के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करती हुई दिखाई देती थीं। यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती Dipika Kakar के ससुर, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं सासू मां, बोलीं- 'वो घर आ जाए बस'
      रति पांडे के पिता का हुआ निधन

      रति पांडे के पिता का हुआ निधन

      रति पांडे (Rati Pandey) के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी पर कई हिट सीरियल्स दिये हैं। उन्होंने सीरियल 'शादी स्ट्रीट' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। वहीं इसके बाद रति पांडे ने 'मिले जब हम तुम' सीरियल में नुपुर का किरदार अदा किया, जिससे वह छोटे पर्दे पर छा गई थीं। रति पांडे ने 'हिटलर दीदी' सीरियल भी किया, जिसमें उनकी एक्टिंग देखने लायक रही। वहीं एक्ट्रेस 'शादी मुबारक' और 'पोरस' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इन सबसे इतर एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव संग फिल्म 'रंग दे बसंती' में भी नजर आ चुकी हैं।

      ashna malik
      आशना मलिक author

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

      End of Article