टीवी मसाला

'भगवान मुझे उठा लो'- काम न मिलने पर छलका Sasural Genda Phool फेम का दर्द, 72 साल की उम्र में खा रही हैं धक्के!

Sasural Genda Phool Actress Anita Kanwal On Not Getting Work: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ससुराल गेंदा फूल' का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस अनीता कंवल ने हाल ही में बताया कि उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है।

Image

'ससुराल गेंदा फूल' एक्ट्रेस अनीता कंवल को नहीं मिल रहा है काम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sasural Genda Phool Actress Anita Kanwal On Not Getting Work: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली अनीता कंवल हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। अनीता कंवल ने अपने करियर में कई हिट मूवीज की हैं, साथ ही वह 'ससुराल गेंदा फूल' जैसे हिट टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया कि सालों से उन्हें काम नहीं मिल रहा है। ऑडिशन के चक्कर में उन्हें इंडस्ट्री में धक्के तक खाने पड़ रहे हैं। अनीता कंवल ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में बताया कि कैसे अब उन्हें खुद पर ही शक होने लगा है। अनीता कंवल (Anita Kanwal) ने बताया कि वह ये तक बोल पड़ीं कि अब अगर इस दुनिया में उनके लिए कोई काम नहीं है तो वह कामना करती हैं कि भगवान उन्हें अपने पास बुला लें। यह भी पढ़ें: Sehar Hone Ko Hai: विवादों के कारण लगेगा शो पर ताला? सच उगलते हुए बोले Parth Samthaan- जिसकी नीयत साफ है...

    अनीता कंवल (Anita Kanwal) ने बताया कि वह 72 वर्ष की उम्र में भी लगातार ऑडिशन दे रही हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है मानो किसी को उनका काम पसंद नहीं आ रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें टीवी पर आखिरी बार काम किये हुए 8 साल बीत चुके हैं। अनीता कंवल ने इंडस्ट्री में अपने पुराने दिनों को याद कर कहा, "मैं 13 शोज में एक साथ काम करती थी। ये देखकर बहुत तकलीफ होती है जब लोग आपको याद करना ही बंद कर देते हैं। ये ऐसे प्वॉइंट पर पहुंच गया है कि मुझे खुद पर ही शक होने लगा है। तीन दिन पहले ही मैंने अपनी बेटी से कहा था, 'मैं जी क्यों रही हूं? मैं समाज में आखिर क्या योगदान दे रही हूं और अपने क्राफ्ट का क्या कर रही हूं?' मैंने इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है, मैंने हर तरह का किरदार अदा किया और बहुत सारे अवॉर्ट भी जीते। लेकिन अब किसे दोषी ठहराएं, मुझे या इंडस्ट्री को?" यह भी पढ़ें: Sairaab Promo Video: नोयोनिका की जिंदगी में जब दस्तक देगी मशहूर आवाज, उजड़ी दुनिया में जलेगी प्यार की लौ
      sasural genda phool

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      अनीता कंवल (Anita Kanwal) ने दिल का गुबार निकालते हुए कहा कि जब मेरिल स्ट्रीप को 76 वर्ष की उम्र में भी रोल मिल सकते हैं तो उन जैसे कलाकारों को भारत में काम ढूंढने में परेशानी क्यों हो रही है। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे बहुत 'बेकार' महसूस होता है। खुदकुशी तो नहीं कहूंगी लेकिन कई बार मैं भगवान से कामना करती हूं कि अगर मेरे लिए इस दुनिया में कुछ नहीं बचा है तो मुझे अपने पास बुला लो। मैं बगैर किसी उद्देश्य के नहीं रहना चाहती। लेकिन खुदकुशी नहीं, मैं अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किल दौर से गुजर चुकी हूं लेकिन ऐसा कभी नहीं सोचा। मैं प्रार्थना करती हूं कि मेरे साथ ऐसा कभी न हो।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article