टीवी मसाला

Hina Khan-Rocky Jaiswal का शादी का नहीं था प्लान, गुपचुप कोर्ट-मैरिज पर बोले- कल का पता नहीं था...

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 11, 2026, 01:07 PM IST

Hina Khan-Rocky Jaiswal On Secret Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जायसवाल ने बताया कि उनका शादी का प्लान नहीं था। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने गुपचुप शादी रचाई।

Image

Hina Khan-Rocky Jaiswal ने इसलिए रचाई गुपचुप शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Hina Khan-Rocky Jaiswal On Secret Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान और रॉकी जायसवाल इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। वहीं सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 2025 में शादी रचाई। लेकिन हाल ही में अपने पॉडकास्ट शो में हिना खान ने बताया कि उन्होंने और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने प्लानिंग न होने के बाद भी अचानक शादी क्यों रचाई। हिना खान ने इस दौरान अपने दिल का गुबार निकालने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कैंसर रिकवरी के बीच Hina Khan ने ली आइस थेरेपी, वीडियो शेयर कर फैंस से कही ये बात

    हिना खान (Hina Khan) ने अपनी शादी के पलों को याद करते हुए कहा, "हमने शादी की, क्योंकि हमने लंबे समय तक डेटिंग की थी। शायद हम अभी भी शादी नहीं करते। लेकिन हमने शादी की, क्योंकि ये बहुत एडवांस में तय हुआ।" वहीं रॉकी जायसवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा, "ये स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुआ था, जिसमें सबकुछ बहुत पहले से प्लान करना होता है।" दूसरी ओर हिना खान ने कहा, "हमने शादी की, क्योंकि हमें कल का पता नहीं है। मेरा दिल मेरे हाथ में था और यही सच्चाई है।" रॉकी जायसवाल ने बताया कि हमने शादी की तारीख बहुत पहले ही तय कर ली थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आंखों में खटकना भी मजा...' Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan? Lock Upp 2 से बाहर आकर किया क्रिप्टिक पोस्ट
    Hina Khan-Rocky Jaiswal ने गुपचुप शादी पर किया बड़ा खुलासा

    Hina Khan-Rocky Jaiswal ने गुपचुप शादी पर किया बड़ा खुलासा

    रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) और हिना खान (Hina Khan) ने पॉडकास्ट में कहा कि हमने करीब 13 से 14 सालों तक एक-दूजे को डेट किया। बता दें कि हिना खान ने पॉडकास्ट में इस बात से भी पर्दा उठाया कि उन्होंने रॉकी जायसवाल से कह दिया था कि वह किसी और से शादी कर लें। हिना खान ने कहा कि हम जिस चीजों से गुजरे हैं, वो केवल हम ही जानते हैं।

    End of Article