टीवी मसाला

'आंखों में खटकना भी मजा...' Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan? Lock Upp 2 से बाहर आकर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Hina Khan Cryptic Post: रियलिटी शो लॉकअप 2 में जाकर हिना खान आ गई हैं। शो के बाद हिना खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस का ये पोस्ट शिल्पा शिंदे के लिए है।

Image

shilpa shinde-hina khan (photo credit- instagram)

Hina Khan Cryptic Post: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में हिना खान ने धमाकेदार एंट्री की। दावा किया जा रहा था कि हिना खान (Hina Khan) लॉकअप में आकर शिल्पा शिंदे को काफी कुछ सुनाने वाली हैं, जिस वजह से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हिना ने अपनी पुरानी चीजों को साइड करके शिल्पा के गेम की जमकर तारीफ की, लेकिन शिल्पा शिंदे शो में फिर भी हिना खान की बुराई करती दिखीं। उन्होंने इस मौके पर बिग बॉस 11 में हिना संग अपनी लड़ाइयां याद की, जिस वजह से शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ट्रोल हुईं। अब हिना ने खुद शिल्पा शिंदे को जवाब दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: तो इसलिए अनुपमा की टीम को मिली फिनाले में जगह, घमंड में चूर प्रेम को मिला करारा जवाब)

    हिना खान का पोस्ट

    लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद हिना खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने उन लोगों को टारगेट किया है, जो हिना खान को पसंद करते हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शिंदे का नाम टॉप पर है। हिना खान ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन फैंस का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने शिल्पा शिंदे को जवाब दिया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्टर लगाया, जिसमें एक बिल्ली कुर्सी पर आराम से बैठी है और मजे में है। इस पोस्टर पर लिखा है, 'सबके दिलों में धड़कना जरूरी नहीं है। कुछ लोगों की आंखों में खटकने का भी अलग मजा है।' इस पोस्टर के साथ हिना खान ने एक फनी इमोजी लगाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Indian Idol 16: ज्योतिर्मयी नायक बनीं विजेता, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं 20 लाख रुपये)
    hina khan post

    hina khan post (photo credit- instagram)

      लॉकअप 2 में क्या बोलीं हिना खान

      बता दें कि लॉकअप 2 में हिना खान ने पहले शिल्पा शिंदे के गेम की तारीफ की थी, लेकिन स्टेज पर हिना ने शिल्पा का नाम लिए बगैर यौन उत्पीड़न वाला मुद्दा उठा दिया था। हिना ने तब कहा था, 'मेरे उसूल और मेरा स्वभाव मुझे इस तरह के गेमप्ले का समर्थन करने की इजाज़त नहीं देते, जिसमें आप दूसरों को नीचा दिखाते हैं, उनके चरित्र पर सवाल उठाते हैं या गलत तरीके अपनाते हैं। मैं ऐसे व्यवहार का बचाव या उसे सही ठहराने के लिए अपना नाम इस्तेमाल नहीं होने दूंगा।' तब शिल्पा भी बोलती दिखी थी, 'मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं, मेरे कैरेक्टर पर जो सवाल उठाए गए हैं, मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मुझे पता है कि मैंने क्या कहा था और कैमरों को पता है कि आपने क्या कहा था। इसलिए, मैं उन आरोपों से सहमत नहीं हूं।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article