Hina Khan Remeber Her Father Aslam Khan On Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान इन दिनों 'पति-पत्नी और पंगा' में रॉकी जायसवाल संग नजर आ रही हैं। हिना खान बीते साल ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ गई थीं, लेकिन इस बीमारी में भी हिना खान का जज्बा बिल्कुल भी कम नहीं पड़ा। उन्होंने अपने दर्द को ताकत बनाकर उससे लड़ने की कोशिश की। हिना खान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और पोस्ट साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में हिना खान (Hina Khan) ने अपने पिता असलम खान को याद करते हुए पोस्ट शेयर की और बताया कि वह उन्हें खूब याद कर रही हैं।
हिना खान (Hina Khan) ने ये पोस्ट पिता असलम खान के जन्मदिन के मौके पर साझा की। हिना खान ने पिता की पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस के पिता केक कट करते हुए नजर आए। हिना खान ने पिता की तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे सुपरहीरो। मैं आपको बहुत-बहुत बहुत याद कर रही हूं।" बता दें कि हिना खान की इस पोस्ट पर फैंस और टीवी स्टार्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस निधी उत्तम ने कमेंट किया, "अंकल को जन्मदिन की खूब सारी शुभकामनाएं।" वहीं आमिर अली ने हार्ट शेप इमोजी साझा कर अपना रिएक्शन दिया। उनके अलावा सुनीता राजवर और पूजा जोशी ने भी कमेंट किया।
हिना खान (Hina Khan) अपने पिता को याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। बता दें कि हिना खान के पिता का अप्रैल 2021 में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद हिना खान ने घर की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली। वह अपनी मम्मी का भी खूब ख्याल रखती हैं।
