टीवी मसाला

हिना खान को मालदीव वेकेशन पर लगी चोट, भारी दिल से एक्ट्रेस बोली 'छोटी-छोटी चोटें बहुत दुखी...'

Hina Khan Injured: टीवी अदाकारा हिना खान (Hina Khan) मालदीव वेकेशन पर हैं, जहां से उन्होंने फैंस को निराश करने वाली खबर शेयर की है। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि वो वेकेशन के दौरान चोटिल हो गई हैं। हिना खान (Hina Khan Injured) के फैंस ये पोस्ट देखकर चिंतित हो उठे हैं।

Image

Hina Khan Injured

Hina Khan Injured: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हिना खान (Hina Khan) इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही हैं। हिना खान कैंसर जैसी बीमारी जूझ रही हैं, जिस लड़ाई में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल साथ हैं। हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी संग कुछ खुशनुमा पल बिताने के लिए मालदीव्स में हैं, जहां से एक बुरी खबर सामने आ रही है। हिना खान (Hina Khan Injured) ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि उन्हें चोट लग गई है। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर शरीर पर लगी चोट की तस्वीर भी शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो उठे हैं। फैंस के परेशान होने का एक बड़ा कारण हिना खान का भावुक पोस्ट है, जिसे पढ़कर कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं।

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट

हिना खान इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपने जीवन से जुड़ी सभी बड़ी जानकारियां देती रहती हैं। हिना खान ने कुछ देर पहले ही फैंस को बताया है कि वो मालदीव्स में चोटिल हो गई हैं। हिना खान ने तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'हम बड़ी-बड़ी तकलीफ झेल लेते हैं लेकिन ये छोटी-छोटी चोटें बहुत दुखती हैं। मुझे ये चोट मालदीव में लगी है।'

Hina Khan Injured

Hina Khan Injured

हिना खान के बुरे दौर में साथ दे रहे हैं बॉयफ्रेंड रॉकी

अदाकारा हिना खान इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसमें उनका परिवार उनके साथ है। परिवार के साथ-साथ हिना खान को उनको बॉयफ्रेंड रॉकी का भी पूरा साथ मिल रहा है। रॉकी जायसवॉल लगातार हिना खान के साथ हैं और उन्हें खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हिना खान इन दिनों मालदीव्स में हैं, जहां रॉकी उनके साथ हैं। बीमारी के दौर में भी रॉकी जिस तरह से हिना का ख्याल रख रहे हैं, वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article