टीवी मसाला

Hina Khan के बर्थडे पर रॉकी जायसवाल ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर बोले- तुम मेरे लिए जिंदगी से भी बढ़कर हो...

Rocky Jaiswal Showers Love On Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान का आज 38वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने उनके लिए एक पोस्ट साझा की है।

Image

फोटो क्रेडिट- रॉकी जायसवाल इंस्टाग्राम

Rocky Jaiswal Showers Love On Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान का आज 38वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर टीवी स्टार्स से लेकर फैंस तक हिना खान पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें जमकर बधाइयां भी दे रहे हैं। हिना खान के बर्थडे के खास मौके पर उनके पति रॉकी जायसवाल भी उनपर प्यार लुटाने से पीछे नहीं ह टेष रॉकी जायसवाल ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर हिना खान के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और इसके कैप्शन में एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी से भी ज्यादा जरूरी बताया। हिना खान (Hina Khan) के लिए की गई रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई।

रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने हिना खान (Hina Khan) संग बिताए गए लम्हों को फैंस के साथ साझा किया, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में तो दिखाई दिये ही। साथ ही खूब मस्ती करते हुए भी नजर आए। रॉकी जायसवाल ने हिना खान के लिए साझा की गई पोस्ट में लिखा, "मैं जानता था खुशी, प्यार, सम्मान, साथ, जॉय, आनंद, हंसी, राहत, शांति और पार्टनरशिप का मतलब। लेकिन मुझे से सब तब महसूस हुआ, जब तुम मुझे मिली। तुम मेरे लिए जिंदगी हो, तुम मेरे लिए जिंदगी से भी ज्यादा जरूरी हो। मेरे प्यार को ढेर सारी शुभकामनाएं। इस दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आई लव यू।"

रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की इस पोस्ट पर हिना खान (Hina Khan) ने भी कमेंट किया और लिखा, "मेरे साथ हमेशा रहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आपको मेरा ढेर सारा प्यार।" बता दें कि कैंसर से जूझ रही हिना खान का रॉकी जायसवाल ने बहुत ख्याल रखा था। कई बार रॉकी जायसवाल को हिना खान के पैर दबाते हुए और उनकी सेवा करते हुए देखा गया था। वहीं दोनों की शादी की बात करें तो हिना और रॉकी इसी साल 4 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं इन दिनों दोनों साथ में 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article