Hina Khan Birthday. टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की कंटेस्टेंट हिना खान (Hina Khan facts) दो अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। हिना खान को पहचान टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में अक्षरा के किरदार से मिली थी। साल 2017 में वह बिग बॉस के 11वें सीजन की रनर अप रही थीं। हिना खान को फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में एंट्री लेने के बाद अपने परिवार से काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। हिना खान ने बताया था कि एक वक्त उनके रिश्तेदारों ने उनसे रिश्ता तक तोड़ दिया था।
हिना खान (Hina Khan life) ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पेज पर लिखा था कि वह कश्मीरी कट्टर मुस्लिम परिवार से तल्लाक रखती हैं। घर में कभी भी एक्टर बनना करियर ऑप्शन नहीं था। उनके घरवाले उन्हें पढ़ाई के लिए दिल्ली नहीं भेजना चाहते थे। इसी दौरन एक सीरियल के किरदार के लिए ऑडिशन चल रहा था। दोस्तों की जिद के बाद उन्होंने टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया, जिसमें उनका सिलेक्शन हो गया। उन्हें सीरियल में लीड रोल मिला। उन्होंने अपने पिता को बताने में कई हफ्ते लग गए थे। लेकिन, उनके पिता ने एक शर्त रख दी थी कि वह पहली अपनी पढ़ाई पूरी करें।
घरवालों ने तोड़ दिए रिश्ते
हिना खान ने बताया कि वह घरवालों को बिना बताए मुंबई आ गईं थीं। बकौल हिना खान, 'मैं उस वक्त केवल 20 साल की थीं। तब तक मेरे सीरियल को पॉपुलेरिटी मिल गई थी। मुझे कैमरे से प्यार हो गया था। मेरे रिश्तेदारों ने मुझसे सभी रिश्ते तोड़ गए थे। मैं पूरी रात शूट करती थीं और ब्रेक में पढ़ाई करती थीं। इसके बाद मैं दिल्ली एग्जाम देने जाया करती थी। मैं मां से कहती थीं कि वह चिंता न करें लेकिन, ये इतना आसान नहीं था। हमारे बीच बहुत ज्यादा लड़ाई होती थी। शुरुआत में मैंने 'नो शॉर्ट कपड़े, नो बोल्ड सीन पॉलिसी साइन की थी। लेकिन, वक्त के साथ मैंने अपने नियम बनाने शुरू कर दिए थे।'
हिना खान ने टीवी के अलावा कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया। हिना फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आने वाली हैं। हिना खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह रॉकी जयसवाल को डेट कर रही हैं। रॉकी जयसवाल ने बिग बॉस सीजन 11 में हिना खान को सबके सामने प्रपोज तक किया था।
