GHKKPM Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में भाविशर्मा और शक्ति अरोड़ा की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते रहते हैं। शो के ट्रैक की बात करें तो ईशान को अपनी गलती का एहसास होता है। उसे ऐहसास होता है कि उसने हर बार सवि को गलत समझा है। ईशान सवि से माफी मांगने के लिए उसके पास जाता है। वो अपनी गलती के लिए सवि से माफी मांगता है। सवि उसे माफ कर देती है।
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सवि को भोसले कॉलेज से चीटिंग करने की वजह से निकाल दिया जाता है। सवि जब कॉलेज से बाहर जा रही होती है तो सभी उसका मजाक उड़ाते हैं। वो अपना सामान पैक करके कॉलेज जा रही होती है। तभी ईशान का आकर उसे रोक लेता है।
परिवार से लड़कर ईशान देगा सवि का साथ
ईशान सवि को समझता है कि तुम ऐसे नहीं जा सकती हो। तुम्हारी जिद्द ही थी जो तुम्हें इतने आगे तक लेकर आई। तुम्हारी जिद्द ने ही मेरे नजरिए को बदला है। पहली बार मुश्किल समय में ईशान सवि का साथ देने का फैसला करता है। शो का अपकमिंग प्रोमो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। क्या दोनों की नई दोस्ती एक नई रिश्ते की शुरुआत है।
