Shailesh Lodha Breaks Silence The Kapil Sharma: शैलेश लोढ़ा को शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो में एक्टर ने तारक मेहता का रोल प्ले किया था। एक्टर ने एक साल पहले इस शो को अलविदा कह दिया था। एक्टर ने शो छोड़ने का कारण प्रोड्यूसर असित मोदी को बताया था। शैलेश और असित मोदी के बीच में बकाया पैसों को लेकर भी जमकर विवाद हुआ था। कुछ समय पहले शैलेश को द कपिल शर्मा शो में देखा गया था।
एक्टर ने कभी द कपिल शर्मा शो की कॉमेडी को लेकर सवाल उठाया था। द कपिल शर्मा शो में शैलेश को देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अब एक्टर ने द कपिल शर्मा को लेकर जवाब दिया है।
द कपिल शर्मा शो को लेकर शैलेश ने तोड़ी चुप्पी
शैलेश लोढ़ा ने कहा कि मैंने और कपिल ने साल 2012 में सिंगापुर में एक शो किया था। मैंने कहा था कि शो में जिस तरह से बुआ - दादी मेहमानों से फ्लर्ट करती है। वो अच्छा नहीं लगता है। ये हमारे संस्कृति का हिस्सा नहीं है। मैं आज भी इस बात का समर्थन करता हूं। एक्टर ने आगे कहा कि लोगों ने मुझे द कपिल शर्मा शो में जाने के बाद बहुत ट्रोल किया था। मैं बता दूं कि मैं उस शो में हिंदी कविताओं के समर्थन के लिए गया था। कपिल शानदार आर्टिस्ट हैं और मेरा अच्छे दोस्त भी है।
