टीवी मसाला

GHKKPM: पैरेलल लीड बनकर सवि की जिंदगी में एंट्री मारेगा ये हैंडसम हंक, नील को देगा कड़ी टक्कर

This Marathi Actor To Play Parallel Lead In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को टीआरपी में नंबर 1 पर पहुंचाने के लिए मेकर्स हर तरह की जद्दोजहद कर रहे हैं। शो में अब एक पैरेलल लीड की एंट्री हुई है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में होगी इस हैंडसम हंक की एंट्री

This Marathi Actor To Play Parallel Lead In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' ने बीते कई सालों से टीवी पर कब्जा किया हुआ है। हालांंकि तीसरा सीजन शुरू होते ही 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी बुरी तरह गिर गई। टॉप 2 पर रहने वाला शो टॉप 10 से भी बाहर हो गया। लेकिन इस टीआरपी को सुधारने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में भाविका शर्मा की वापसी हुई है और कहानी को भी नया मोड़ दिया है। लेकिन मेकर्स की कोशिशें यहीं पर खत्म नहीं होती हैं। सीरियल में अब एक और हैंडसम हंक की एंट्री होने वाली है जो आगे चलकर भाविका शर्मा के साथ पैरेलल लीड की भूमिका अदा करेंगे।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में कदम रखने वाले उस एक्टर का नाम आयुष संजीव है, जिन्होंने मराठी टीवी में अपनी एक्टिंग से खूब पहचान बनाई है। बताया जा रहा है कि वह पैरेलल लीड बनकर सीरियल में कदम रखेंगे, लेकिन उन्हें शो में नेगेटिव रोल में देखा जाएगा। ये पहला ऐसा शो होगा, जिसमें आयुष संजीव विलेन का किरदार अदा करते दिखाई देंगे। इस किरदार को अदा करने के लिए खुद आयुष संजीव की खुशी भी सातवें आसमान पर है। वहीं उन्हें हिंदी टीवी शोज में काम करता देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं।

बताया जा रहा है कि सीरियल में उनकी एंट्री सवि और नील की जिंदगी को नया मोड़ देगी। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि आयुष संजीव की मौजूदगी सवि और नील को करीब लाती है या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article