GHKKPM Hitesh Bhardwaj Open Up Why Rajat And Tejasswini Was Together In Forest: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' सवि की बतौर आईपीएस ऑफिसर वापसी हो चुकी है। वहीं नील की जिंदगी में भी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। टीआरपी के लिए मेकर्स ने पूरी कहानी बदलकर रख दी है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि रजत और तेजस्विनी की लाश बस में मिलती है। लेकिन लोगों के मन में सवाल आता है कि दोनों जंगल में सूनसान रास्ते पर कर क्या रहे थे। यहां तक कि सवी के मन में भी सवाल उठने शुरू हो जाते हैं। वहीं अब इस मामले पर खुद हितेश भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लेटेस्ट एपिसोड में रजत और तेजस्विनी को साथ देख दर्शकों के मन में भी सवाल उठने शुरू हो गए। ऐसे में इंडिया फोरम ने हितेश भारद्वाज से सवाल किया कि रजत तेजू के साथ जंगल में क्या कर रहा था? लेकिन इस सवाल को सुनते ही हितेश भारद्वाज की हंसी छूट गई। हितेश भारद्वाज ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या कर रहा था तेजू के साथ। मुझे यकीन है कि सबकुछ सही होगा। पता नहीं वो ऐसा क्या कर रहा था। रजत बहुत ही अच्छा इंसान है। वो कभी भी गलत नहीं करेगा। सवि को कभी धोखा नहीं देगा। बाकी तो राज खुलेगा तो ही पता चलेगा कि क्या होगा।"
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में रजत और तेजस्विनी के बारे में बात करते हुए हितेश भारद्वाज ने आगे कहा, "बाकी तो मैं यकीन से कह सकता हूं कि रजत किसी को जंगल में बचाने की कोशिश ही कर रहा होगा। जिस तरह का इंसान वो है, मैं दावे से कह सकता हूं कि वो यही कर रहा होगा। बाकी पता नहीं, मुझे नहीं पता कि क्या कर रहा था। लेकिन मैं तो अंदाजा लगा रहा हूं।" बता दें कि हितेश भारद्वाज इन दिनों 'आमी डाकिनी' में नजर आ रहे हैं।
