टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को पता चला सवि के पिता का सच, हमेशा के लिए नागपुर छोड़कर चली जाएगी सई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 08:08 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। शो में विराट के सामने सवि के पिता सच आने वाला है।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को पता चला सवि के पिता का सच, हमेशा के लिए नागपुर छोड़कर चली जाएगी सई

Upcoming Twist of Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' घर घर में काफी पसंद किया जा रहा है और इस शो का जादू फैंस के दिलों पर छाया हुआ है। इस शो की गिनती टीवी के पॉपुलर शोज में होती है। इन दिनों इसकी कहानी काफी दिलचस्प हो रही है। अब शो में नया ट्विस्ट आने वाला है, जब विराट जान जाएगा कि सवि उसकी ही बेटी है। इस सच को जानकर विराट के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

अभी तक आपने देखा कि सवि विराट को अपने पिता के रूप में गोद लेने की जिद करने लगती है और इसके लिए उसने भरे मंच पर विराट के सामने यह प्रस्ताव रखा। अपनी बेटी की इस हरकत से सई काफी शर्मिंदा है और वह जगताप से शादी करने का कठोर फैसला ले लेती हैं। जब ये बात विराट को पता चलती है तो वह दंग रह जाता है कि सई कैसे उसके भाई और अपने पिता के कातिल से शादी कर सकती है। विराट सवि के पिता का सच जानना चाहता है, ऐसे में वह जगताप के पास पहुंच जाता है। मारपीट में जगताप उसे बताता है कि सवि विराट की ही बेटी है।

जब विराट को ये पता चलता है तो वह सई की खोज में निकलता है। सई हमेशा के लिए नागपुर छोड़कर जा रही होती है तभी विराट सवि का हाथ थाम लेता है। इस बात का पता लगता है कि विराट सबसे पहले सवि को सई से अलग कर देगा। इससे जुड़ा एक प्रोमो भी स्टार प्लस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'सवि से अब तक छिपा हुआ है उसके असली पिता का सच, पर कोई और भी है, जो है इस सच से बेखबर। क्या आप जानते हैं कौन है वो?' दिलचस्प होगा ये देखना कि जब सवि का सच चव्हाण परिवार और पाखी के सामने आएगा तो उनका कैसा रिएक्शन होगा।

बता दें कि इस शो में विराट के किरदार में नील भट्ट, सई के किरदार में आयशा सिंह, पाखी के किरदार में ऐश्वर्या शर्मा नजर आ रहे हैं। यह शो सोमवार से रविवार, रात 8 बजे स्टारप्लस पर टेलीकास्ट होता है। वहीं ऑनलाइन इस शो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जाता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article