एजुकेशन

Rajasthan SET Result 2026 जारी, फाइनल आंसर की भी हुई रिलीज, ऐसे करें चेक

Rajasthan SET Result 2026 OUT: यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (UOK) ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने 6 नवंबर 2026 को नतीजों के साथ विषयवार फाइनल आंसर की भी जारी की है।

Image

राजस्थान SET परीक्षा 2026 का परिणाम जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Rajasthan SET Result 2026 OUT: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (UOK) ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने 6 नवंबर 2026 को नतीजों के साथ विषयवार फाइनल आंसर की भी जारी की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान SET परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया गया था।

इसके बाद 5 अक्टूबर को प्रोविजनल आंसर की जारी करके उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अब आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

कब-कब हुई थी परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया?
कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी12 जून 2026
आवेदन शुरू14 जून 2026
आवेदन की आखिरी तारीख10 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी7 सितंबर 2026
परीक्षा आयोजित13 सितंबर 2026
प्रोविजनल आंसर की5 अक्टूबर 2026
फाइनल आंसर की और रिजल्ट6 नवंबर 2026

ऐसे चेक करें राजस्थान SET का रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

1. सबसे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की वेबसाइट uok.ac.in पर जाएं।

2. SET Examination 2026 सेक्शन खोलें।

3. SET Examination Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. रिजल्ट PDF या लॉगिन पेज खुलेगा।

5. मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर या आवेदन संबंधी विवरण दर्ज करें।

6. अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर लें।

परीक्षा में कितने पेपर हुए थे?

राजस्थान SET में दो अनिवार्य पेपर शामिल थे। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप थे और इनके बीच कोई ब्रेक नहीं था।

पेपरसवालकुल अंक
पेपर 150100
पेपर 2100200
कुल150300
  • पूरी परीक्षा के लिए तीन घंटे यानी 180 मिनट का समय दिया गया था।
  • दो परीक्षा केंद्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा

यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा ने सेंटर कोड 4057 और 4066 से जुड़े उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की सूचना भी दी है। इन केंद्रों के उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी अलग नोटिस पढ़ना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article