टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई पर लगेगा विनायक को विराट से दूर करने का आरोप, आने वाला है तगड़ा ट्विस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 08:17 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Twist: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। आप देखेंगे कि सई पर विनायक को पाखी और विराट से दूर करने का आरोप लगेगा।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई पर लगेगा विनायक को विराट से दूर करने का आरोप, आने वाला है तगड़ा ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Twist: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट के बाद सई की जिंदगी में तूफान आएगा और पाखी भी उसके खिलाफ हो जाएगी। आप देखेंगे कि सई पर विनायक को पाखी और विराट से दूर करने का आरोप लगेगा। सई अपनी सफाई देगी लेकिन विराट और पाखी उसकी बात मानने को तैयार नहीं होंगे।

अभी तक आपने देखा कि विराट और पाखी की एनिवर्सरी चव्हाण निवास में मनाई जा रहा है। विनायक ने जिद करके सई की बेटी सवि को इस पार्टी में बुलाया है। विराट खुद सवि को लेने गया था। पहले तो सई ने सवि को भेजने से मना कर दिया लेकिन फिर बच्चों की खुशी के लिए वह सवि को भेजने के लिए तैयार हुई। सवि पार्टी में आ गई है लेकिन सई को इस बात की फिक्र है कि कोई पार्टी में सवि से कुछ कह ना दे। इसी डर की वजह से पार्टी में सई भी पहुंच जाएगी और नया ड्रामा होगा।

आरोप का सामना करेगी सई

गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें दिखाया गया है कि विराट और पाखी गुस्से में सई के घर पहुंचते हैं। इसके बाद वह सई पर आरोप लगाते हैं कि उसने उन दोनों से विनायक को दूर कर दिया। दरअसल विनायक को ये बात नहीं पता है कि विराट और पाखी ने उसे गोद लिया। विराट और पाखी सई पर आरोप लगाते हैं कि उसने विनायक को ये सच बता दिया और इस वजह से विनायक उनसे दूर चला गया।

अपनी सफाई देगी सई

सई विराट और पाखी के आरोपों पर सफाई देगी कि उसने ऐसा नहीं किया है। फिर जब विराट और पाखी इस बात पर यकीन नहीं करेंगे तो वह विनायक को वापस लाने का जिम्मा उठा लेगी। अब देखना ये होगा कि सई विनायक को विराट और पाखी की जिंदगी में कैसे वापस लाती है। वहीं फैंस इस बात का भी इंतजार कर रहे हैं कि आखिरी सवि के पिता का सच कब विराट के सामने आएगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article