टीवी मसाला

GHKKPM Maha Twist: नील और तेजस्विनी की प्रेम कहानी में विलेन बन आतंक मचाएंगे सनम जौहर, खुद दिया बड़ा हिंट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sanam Johar To Turn Villain Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। जल्द ही सनम जौहर यानी शो के ऋतुराज भी नील और तेजस्विनी की जिंदगी में विलेन बन आतंक मचाने वाले हैं।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में विलेन बनेंगे सनम जौहर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sanam Johar To Turn Villain Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है। शो बीते कई सालों से टीआरपी में भी धाक जमाए बैठा है। लेकिन बीते सप्ताह 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी 1.5 रही, जिससे वो दूसरे नंबर से सीधा 10वें स्थान पर आ गिरा। लेकिन अब मेकर्स इसकी टीआरपी दुरुस्त करने की कसम खा चुके हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अभी तक दिखाया गया कि मोहित की मौत हो जाती है और वो जाने से पहले नील के हाथ में तेजस्विनी को सौंप जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद तेजस्विनी भी अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए नील से शादी कर लेगी। लेकिन इन सबके बीच सनम जौहर के किरदार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जल्द ही सनम जौहर का चार्मिंग और चुलबुला किरदार विलेन के रूप में बदलने वाला है। इस बात की हिंट खुद सनम जौहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी है। सनम जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऑटो रिक्शा की स्टोरी शेयर की है, जिसपर बड़े-बड़े अक्षरों में 'विलेन' लिखा नजर आया। इस तस्वीर को देख कहा जा सकता है कि सनम जौहर शो में आने वाली स्टोरी लाइन की हिंट दे रहे हैं।

कैसे होगी 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में बदलाव

बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में तेजस्विनी भले ही पिता के कारण नील से शादी करेगी। लेकिन नील की अच्छाई देखने के बाद वह धीरे-धीरे उसे अपना दिल दे बैठेगी। वहीं जब ऋतुराज लौटेगा और वो तेजस्विनी नील को साथ देखेगा तो बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। वो अपने भाई के मन में ये शक पैदा करने की कोशिश करेगा कि उसका और तेजस्विनी का अफेयर चल रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article