टीवी मसाला

GHKKPM से निकलते ही भाविका शर्मा की चमकी किस्मत, इस रियलिटी शो के साथ TV पर करेंगी धुआंदार वापसी

Bhavika Sharma Approached For Khatron Ke Khiladi 15 Post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस भाविका शर्मा को आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था। लेकिन अब वह दोबारा पर्दे पर धाकड़ वापसी कर सकती हैं। उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया गया है।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी भाविका शर्मा!

Bhavika Sharma Approached For Khatron Ke Khiladi 15 Post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस भाविका शर्मा ने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाविका शर्मा ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से 'गुम है किसी के प्यार में' में तूफान मचा दिया था। भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को शो छोड़े काफी दिन गुजर गए हैं, लेकिन लोग अभी तक उन्हें याद करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि भाविका शर्मा जल्द ही टीवी की दुनिया में फिर से वापसी कर सकती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस किसी डेली सोप के साथ नहीं बल्कि रियलिटी शो के साथ टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को रोहित शेट्टी के अपकमिंग शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि वह शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं, इस बात पर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है। उनके साथ-साथ उनकी 'मैडम सर' को-स्टार गुलकी जोशी को भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया गया है। उन्हें लेकर ये भी बताया जा रहा है कि गुलकी जोशी 'खतरों के खिलाड़ी 15' में कदम रखने के लिए बेताब हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 15' में होगी भाविका शर्मा की एंट्री!

'खतरों के खिलाड़ी 15' में होगी भाविका शर्मा की एंट्री!

'खतरों के खिलाड़ी 15' में इन स्टार्स की भी हो सकती है एंट्री

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और गुलकी जोशी के अलावा कृषाल आहूजा और अविनाश मिश्रा को भी अप्रोच किया गया है। उनके अलावा चुम दरांग का नाम भी रोहित शेट्टी के अपकमिंग शो के लिए सामने आया था। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन-कौन रोहित शेट्टी का टॉर्चर सहने के लिए 'खतरों के खिलाड़ी 15' में कदम रखेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article