टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin: सवि की हरकत की वजह से शर्मिंदा हुई सई, विराट के सामने खड़ा हुआ धर्मसंकट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 11:01 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin Twist: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। अपने पापा के आने का इंतजार कर रही है सवि ने विराट को अपना पापा बनाने की ठान ली है। सवि की इस हरकत से सई सबके सामने शर्मिंदा हो जाती है।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin: सवि की हरकत की वजह से शर्मिंदा हुई सई, विराट के सामने खड़ा हुआ धर्मसंकट

Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin Twist: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। भरे मंच पर सई की बेटी सवि ने कुछ ऐसा कर दिया कि सब दंग रह गए। अपने पापा के आने का इंतजार कर रही है सवि ने विराट को अपना पापा बनाने की ठान ली है। सवि की इस हरकत से सई सबके सामने शर्मिंदा हो जाती है। सई की बेटी सवि लगातार पूछती है कि उसके पिता कौन हैं और सई हर बार चुप्पी साध जाती है। वह उसे नहीं बताना चाहती है विराट उसका पिता है। सवि इस बात से परेशान है और अपने पिता का इंतजार कर रही है।

आपने देखा कि सई और सवि ने बच्चा चोर गिरोह को पकड़वाया है और इस वजह से उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। विराट ने सई को बताया कि उसके साथ साथ, विनायक, सई और सवि का सम्मान होना है। मंच सज जाता है और सम्मान समारोह शुरू होता है। विराट, विनायक, सई को मेडल पहनाया जाता है लेकिन जब नंबर सवि का आता है तो वो रुकने को कहती है। इसके बाद वो विराट से कहती है कि वो उसकी तरह पुलिस ऑफिसर बनना चाहती है। सवि कहती है कि उसने अपने पापा को तो नहीं देखा है लेकिन वो विराट की तरह ही होंगे।

सवि विराट से कहती है कि वो अपने पापा के रूप में उसे एडॉप्ट करना चाहती है। वो कहती है कि विराट उसे प्यार करता है तो वो उसका पापा क्यों नहीं बन सकता। वह विराट के सामने फूटकर रोती है और विराट बच्ची की बात से धर्मसंकट में आ जाता है। वहीं सई भी सवि की बात सुनकर हैरान रह जाती है। इसी बीच मीडिया विराट से सवाल करने लगती है कि क्या वो बच्ची के पिता बनना चाहेंगे।

इसके बाद सई शर्मिंदा होती है और सभी से सवि की इस हरकत के लिए माफी मांगती है। सई गुस्से में सवि को वहां से लेकर चली जाती है और बाहर आकर सवि को खूब सुनाती है। इसके बाद शो में एक तगड़ा ट्विस्ट आएगा। वो ठान लेगी कि अब वो सवि को उसके पिता का सच बता देगी और विराट को भी बता देगी कि सवि उसकी बेटी है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article