टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है... में आया नया तूफान, क्या इस हादसे में चली जाएगी सवि-विनायक की जान?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 07:32 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Twist: गुम है किसी के प्यार में के आने वाले कुछ एपिसोड्स की कहानी अब हाई वोल्टेज ड्रामा से भरी होगी। इस टीवी सीरियल में अब एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जिसमें सवि और विनायक की जान खतरे में पड़ जाएगी।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twists

KEY HIGHLIGHTS
  • गुम है किसी के प्यार में आएगा नया तूफान।
  • खतरे में है सवि और विनायक की जान।
  • ट्विस्ट्स से भरा है गुम है... का आने वाला ट्रैक।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode Written Update: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल अपने फैन्स का मनोरंजन करने के लिए एक और जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आया है। अब तक इस टीवी सीरियल में यह देखा गया कि कैसे विनायक को यह पता चल जाता है कि विराट और पाखी उसके असली माता-पिता नहीं हैं। इसी बीच इस शो में कई और ट्विस्ट्स देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि विनायक अब सई को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकता है वहीं आने वाले एपिसोड्स में अब बहुत खतरनाक ट्रैक देखने को मिलेगा।

सई को लेकर क्या होगा विनायक का फैसला?

गुम है किसी के प्यार में इन दिनों च्वहाण परिवार में काफी हलचल देखने को मिल रही है। जबसे विनायक को यह पता चला है कि विराट और पाखी उसके असली माता-पिता नहीं हैं तबसे वह काफी परेशान है। ऐसे में यह देखा जाएगा कि विनायक खुद को बाथरूम में लॉक कर लेगा। विनायक को लेकर सब कोई चिंता करने लगेंगे इसी बीच सई विनायक से बात करना चाहेगी लेकिन सब उसे मना कर देंगे। लेकिन पाखी सई की बात मान जाएगी जिससे सबको झटका लगेगा।

सई विनायक को यह बताएगी कि उसके माता-पिता उससे बहुत प्यार करते हैं। सई की बात सुनकर विनायक यह कहेगा कि जितना सई सवि से प्यार करती है उतना पाखी उससे प्यार नहीं करती है। विनायक की बात सुनकर पाखी के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। ऐसे में अब यह कहा जा रहा है यहीं से विनायक की वजह से विराट और सई के एक होने का ट्विस्ट शुरू हो जाएगा। खबरों की मानें तो, विनायक पाखी नहीं बल्कि सई को अपनी मां का दर्जा दे देगा।

रावण दहन पर होगा बड़ा हादसा

आने वाले कुछ एपिसोड्स में यह देखा जाएगा कि विनायक अपने असली माता-पिता का पता लगाना चाहता है। विनायक का साथ सई की बेट सवि भी देगी, क्योंकि सवि भी अपना बाबा को ढूंढ़ना चाहती है। इसी बीच यह दोनों एक ऐसी जगह पर चले जाएंगे जहां रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा होगा। अपने माता-पिता के राज से पर्दा हटाने के चलते यह दोनों बच्चे एक खतरे में पड़ जाएंगे। आने वाले एपिसोड्स में देखा जाएगा कि विनायक और सवि के ऊपर एक जलता हुआ रावण गिरने वाला होगा। अब यह तो अपकमिंग एपिसोड को देखने के बाद ही पता चलेगा कि इन दोनों बच्चों की जान बच पाएगी या नहीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article