टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15th June Episode Spoiler Alert: अपने ही प्यार का गला घोंट कर विराट और सई को एक कराएगा सत्या, भवानी की चालों से उठेगा पर्दा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 11:16 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15th June Episode Spoiler Alert:नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा। सीरियल में आज देखने को मिलेगा की सत्या और सई को एक करेगा। वहीं विराट काकू की हरकत के लिए उन्हें फटकार लगाएगा।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15th June Episode Spoiler Alert: नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा। सीरियल में आज देखने को मिलेगा की सत्या और सई को एक करेगा। वहीं विराट काकू की हरकत के लिए उन्हें फटकार लगाएगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सवी आधी रात को सई से मिलने अकेले चव्हाण निवास से भाग जाती है। इसी के साथ सवी विराट को गुंडों की खतरनाक प्लानिंग के बारे में भी बताती है।

सई-विराट को एक करेगा सत्या

सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की सई सवी को घर लेकर घर वापिस आएगी और उसे खूब डांटेगी। सवी कहती है कि मुझे आपकी बहुत याद आ रही थी, लेकिन मुझे बाबा के पास भी रहना था। मेरे आई-बाबा साथ क्यों नहीं रह सकते। इस बात को सुन मैं पुरी उम्र अपने पिता के लिए तरसा हूं लेकिन सवी के साथ ऐसा कुछ नहीं होगा। सत्या फैसला करता है की वो सई और विराट को एक कर के रहेगा।

खतरनाक मिशन पर जाएगा विराट

नील भट्ट स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की सवी की जानकारी के मुताबिक रमाकांत को दूसरे रास्ते से ले जाता है। गुंडों को चकमा देते हुए विराट खलीगाड़ी दूसरेरास्ते भेज देता है। जैसे ही गुंडे गाड़ी पर हमला करते हैं वहीं विराट अपनी पूरी टीम लेकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लेता है। ऐसे में विराट मिशन में कामयाबी हासिल करता है और मीडिया के सामने सारा क्रेडिट अपनी बेटी सवी को देता है।

काकू को खरी खोटी सुनाएगा विराट

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आगे देखने को मिलेगा की घर पहुंचते ही विराट सभी घरवालों को काकू की हरकत के बारे में बताता है। विराट काकू को फटकार लगाते हुए कहता है कि आपकी इस हरकत से सई नाराज थी और उसका नाराज होना बनता भी है। इस बात को सुन अश्विनी भी काकू को खरी खोटी सुनाएगी। वहीं सत्या विराट के पास पहुंच कर उसे सई के साथ रहने को बोलता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article