Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 14th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सई सवी के साथ सत्या को इलाज कराने के लिए जर्मनी ले जाएगी। वहीं दूसरी तरफ भवानी काकू सवी को जर्मनी ना जाने के लिए भड़काती।
सवी की जान पड़ेगी खतरे में
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाता है की सवी चव्हाण निवास से भाग जाती है। इसी दौरान उसका सामना गुंडों से होता है। इसी दौरान साई सवी को फ़ोन करती है और उसे पता चलता है की वो खतरे में है। इस बात को सुन सई घबराने लगती है और विराट को बताती है। लेकिन कुछ देर बार विराट सवी को ढूंढ लेता है। इसी के साथ सवी विराट को काकू की चालों का कच्चा चिठ्ठा खोल देगी।
चव्हाण निवास में बढ़ेगी टेंशन
आयशा सिंह स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की सवी के गायब होने पर सारा परिवार टेंशन में आ जाता है। भवानी कहती है की सवी को आने दोमैं उसके चांटे बजाऊंगी। इस बात का जवाब देते हुए अश्विनी कहती है की आप ऐसा करेंगी तो क्या करने की सोचेंगी भी नहीं।
सवी देगी विराट को जरुरी सुचना
नील भट्ट स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की सवी विराट को गुंडों के बारे में बताती है। सवी कहती है की वो गुंडे किसी अटैक का प्लान कर रहे हैं। गुंडे आपस में कह रहे थे की वो विराट चव्हाण की गाड़ी में बम ब्लास्ट करेंगे। इस बात को सुन जहां एक तरफ विराट चौकना हो उठता है। वहीं दूसरी तरफ सई डरने लगती है।
