टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler Alert: सई के हाथ से होगा खून, इधर भवानी कराएगी सावी का DNA टेस्ट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 9, 2022, 03:02 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler 9 November 2022: गुम है किसी के प्यार में, ऐसा लगता है कि भवानी इस विचार के खिलाफ हैं कि सावी वास्तव में विराट की बेटी है। भवानी, सई को निशाना बनाना शुरू कर देगी और चरित्रहीन महिला बताकर सावी को जगताप की बेटी बताएगी।

Image

GHKKPM Spoiler Alert

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein TV News latest update: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल की कहानी काफी दिलचस्प हो रही है। शो में विराट के सई की गिरफ्तारी के इर्द-गिर्द पूरा ट्रैक घूम रहा है। पहले देखा गया था कि विराट, सई को गिरफ्तार करवाकर सलाखों के पीछे डाल देगा। सई गुस्से में पागल हो रही है क्योंकि वह अपनी बेटी से किसी भी कीमत पर दूर नहीं रह सकती है। वह पुलिस स्टेशन से भागने की कोशिश करेगी और अपनी बेटी को विराट से वापस ले जाएगी। शॉकिंग ये होगा कि इस प्रक्रिया में सई को एक भरी हुई बंदूक मिल जाएगी और पुलिस को दूर रखने के प्रयास में वह ट्रिगर खींच देगी।

सई के हाथों गुम है किसी के प्यार में एक बड़ा हादसा होने वाला है। क्योंकि सई एक पुलिस अधिकारी को चोट पहुंचाएगी। सई खुद को बड़ी समस्या में डाल देंगी, क्योंकि पुलिस उन्हें हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ लेगी। सई अपनी बेटी को वापस पाने में सक्षम नहीं होने के कारण असहाय होने वाली है। सई गहरे संकट में हैं। क्या विराट, सई को बचाने के लिए आगे आएगा? क्या सई अपनी बेटी से मिल पाएंगी या नहीं?

गुम है किसी के प्यार में, ऐसा लगता है कि भवानी इस विचार के खिलाफ हैं कि सावी वास्तव में विराट की बेटी है। भवानी, सई को निशाना बनाना शुरू कर देगी और चरित्रहीन महिला बताकर सावी को जगताप की बेटी बताएगी। भवानी यह सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट की मांग को आगे बढ़ाएगी कि सावी वास्तव में विराट और साईं की बेटी है।

जाहिर है भवानी, सावी के पास जाना चाहती है और उसे चव्हाण निवास से बाहर निकालना चाहेगी। लेकिन विराट ऐसा नहीं होने देगा और उसे आक्रामक तरीके से रोक देगा। विराट को यकीन है कि सावी उनकी बेटी है क्योंकि वह सई के चरित्र पर संदेह नहीं कर सकता है। पाखी यह सब नाटक देख रही होगी और विराट द्वारा उपेक्षित महसूस करेगी। गुम है किसी के प्यार में सीरियल में भवानी के साथ विराट आक्रामक हुए। क्या विराट अपने परिवार और बेटी को संभाल पाएंगे? सावी को चव्हाण निवास में रखने के फैसले में क्या पाखी विराट का साथ देगी?

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article