Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। शो में सई और सत्या की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं, दूसरी तरफ विराट खुद को बेबस महसूस कर रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे सत्या और सई की शादी को रोके। अपने प्यार को खुद से दूर जाते देख वो टूट चुका है। सई ये शादी पत्रलेखा और वीणू के लिए कर रही हैं। वो नहीं चाहती हैं कि विराट के पागलपन की वजह से उसके बेटे विनायक की जिंदगी तबाह हो।
विराट को रोकने के लिए सई सत्या से शादी करने का फैसला करती हैं। शो के अपकमिंग ट्रैक में सत्या विराट के सामने सई की मांग में सिंदूर भर देगा। फैंस डॉक्टर सत्या और सई की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। फैंस लंबे समय से चाहते थे कि सई और सत्या की शादी का ट्रैक दिखाया जाया। ट्विटर पर फैंस सत्या और सई की शादी से बहुत खुश है। शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
सत्या और सई की शादी से फैंस हुए खुश
एक यूजर ने लिखा, सई और सत्या की शादी तो होनी चाहिए। विराट को समझ आए कि उसने सई को छोड़कर कितनी बड़ी गलती की है। दूसरे यूजर ने लिखा, पहली बार कोई सई के लिए स्टैंड ले रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, सई का फैसला बिल्कुल ठीक है। दर्शकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या विराट इतनी आसानी से अपने प्यार को जाने देगा। क्या वो सई से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगेगा। शो के अपकमिंग एपिसोड के ऑनएयर होने के इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।
शो में सत्या और सई की शादी से अंबा खुश नहीं है। लेकिन परिवार की जिद्द के आगे उसे झुकना पड़ा है। मेकर्स शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं।
