Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Promo: नील भट्ट (Neil Bhatt), हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए मेकर्स आए दिन ट्विस्ट लाते रहते हैं। मेकर्स जल्द शो में जेनरेशन लीप लेकर आने वाला है। फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शो के लीड कैरेक्टर्स कौन है। अब आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो की शुरुआत रेखा के साथ होती है। रेखा दर्शकों को शो के नए किरदार से मिलवाती हैं।
रेखा कहती हैं कि फिर तड़पेंगे दिल किसी के इंतजार में आखिर ये है गुम है किसी के प्यार में। शो में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह लीड रोल प्ले कर रहे हैं। एक तरफ जहां शक्ति और भाविका एक- दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन परिवार की इज्जत की वजह से उनकी शादी नहीं हो पाती है।
फिर तड़पेंगे दिल क्योंकि ये गुम है किसी के प्यार में
एक बार फिर दर्शकों को नई कहानी देखने को मिलेगी। फैंस के लिए शो काफी मजेदार होने वाला है। शो में सवि और विनायक की कहानी को आगे बढ़ाया गया है।
गुम है किसी के प्यार में स्टोरीलाइन की बात करें तो मेकर्स जल्द सई और विराट के ट्रैक को खत्म करने वाले है। शो में प्लेन हाईजैक में सई- विराट और पूरा चौव्हाण परिवार फंस जाता है। आतंकी सई से कहते हैं कि तुम्हें सई या सत्या में किसी एक पर गोली चलानी है। सई खुद पर बंदूर तान लेती है। इस दौरान आतंकियों का एक साथी घायल हो जाता है। वो सई से उसका इलाज करने के लिए कहता है। सई कहती हैं तुम्हें सबको छोड़ना पड़ेगा। अपकमिंग एपिसोड में प्लेन क्रैश में सई और विराट की मौत हो जाएगी।
