टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में फेम सोनाली ने छोड़ा शो, बोलीं- नई कहानी में अपने रोल से खुश नहीं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 23, 2023, 07:03 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में जल्द जेनरेशन लीप आने वाला है। लीप से पहले सोनाली ने छोड़ा शो। एक्ट्रेस ने बताया कि नई कहानी में अपने किरदार से खुश नहीं हूं जिसकी वजह से मैंने आगे बढ़ने का फैसला लिया।

Image

Ghum hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। मेकर्स शो में जेनरेशन लीप लाने वाले है। लीप की वजह से लीड एक्टर्स शो छोड़ रहे हैं। इसके अलावा शो के स्पोर्टिंग एक्टर्स भी अलविदा कहने वाले हैं। शीतल मौलिक भी शो से एग्जिट लेने वाली है। शीतल शो में सोनाली का किरदार निभाती हैं। इस किरदार से एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली।

सोनाली ने शो छोड़ते हुए कहा कि उनके लिए भी ये फैसला आसान नहीं था। मैं पिछले ढाई साल से इस शो से जुड़ी हुई है। लोग ने मेरे किरदार को इतना प्यार दिया है। लेकिन मुझे लगता है कि ये सही समय है। मैं बतौर एक्टर बाकी चीजें एक्सप्लोर करना चाहती हूं।

शो में होगी 2 नई एंट्री

शो में शीतल का पॉजिटिव और निगेटिव दोनों कैरेक्टर थे। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। शो में जेनरेशन लीप के बाद सई और विराट के बच्चों को कहानी को दिखाया जाएगा। शो में भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा, अभिषेक कुमार और सुमित सिंह नजर आने वाले हैं। गुम है किसी के प्यार में मेकर्स दो नई एंट्री करवाने वाले है। शो में वैशाली ठक्कर की एंट्री होने वाली हैं। वैशाली ने कई हिट शोज में काम किया है। वो टीवी का जाना माना चेहरा है। वैशाली को लंबे समय बाद दर्शक फिर से शो में देखेंगे। इसके अलावा शो में इंद्रनील भट्टाचार्य की दिखेंगे। दोनों के किरदार का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो गुम है में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट और सई की मौत हो जाएगी। सत्या करेगा सवि ओर विनायक की परवरिश।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article