Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 05th April 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। एक तरफ जहां विराट पाखी से अपना रिश्ता तोड़कर सई के साथ आगे बढ़ना चाहता है तो दूसरी तरफ सई और सत्या के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों अस्पताल में अक्सर साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। विराट पाखी को तलाक देकर सई से अपने प्यार का इजहार करने वाला है।
वहीं, पाखी एक बार फिर विराट और विनायक के साथ दोबारा नई शुरुआत करना चाहती हैं। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि विराट उसे तलाक देना चाहता है। इधर विराट ने वकील से बात करके तलाक के पेपर पर साइन कर दिए हैं। वो इस नाम के रिश्ते को खत्म करना चाहता है।
पाखी को तलाक देगा विराट
विराट सई से मिलकर अपने दिल की बात कहना चाहता है। वो सई को मिलने के लिए बुलाते हैं। विराट सई से कहता है कि जब तुम्हारा काम खत्म हो जाए। तब मुझे कॉल कर देना। मैं तुम्हें लेने आ जाऊंगा। सई कहती हैं ठीक है। लेकिन सई से मिलने से पहले ही विराट को एक सीक्रेट मिशन पर एक भेजा जाता है। विराट को नक्सलियों से लड़ने के लिए भेजा जाता है। पुलिस की टीम और नक्सलियों के बीच लड़ाई होती है। इस मुठभेड़ में विराट को गोली लग जाएगी।
मुठभेड़ की खबर जानने के बाद सई काफी परेशान हो जाएगी। उसे हर हालत में विराट की जान बचाना है। इधर पाखी इन सभी बातों से बेखबर है। वो बस अपने विनायक और वीणू के साथ नई शुरुआत को लेकर बेहद खुश है। सई विराट को बचाने के लिए पहुंचेगी या नहीं। क्या समय रहते विराट की जान बचा पाएगी सई? इसके लिए आपको अपकमिंग एपिसोड का इंतजार करना होगा।
