Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 07th April 2023 Full Episode: नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल ट्रैक आने वाला है। विराट सई से अपनी दिल की बात कहने वाला होता है तभी उसे कमिशनर का कॉल आ जाता है। कमिशनर विराट को आतंकियों से लड़ने के लिए मिशन पर भेजता है। विराट सई से कहता है कि मैं मिशन से आने के बाद तुमसे ये जरूरी बात करूंगा। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कई पुलिस वाले घायल हो जाते हैं। पुलिस वालों की मदद के लिए डॉक्टर सत्या और सई की टीम को भेजा जाता है।
सई को जैसे ही पता चलता है कि विराट घायल है तो वो दौड़कर विराट की मदद के लिए पहुंचती हैं। विराट को घायल देखकर सई काफी परेशान हो जाती हैं। विराट उसे बताता है कि वो बिल्कुल ठीक है और उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहना है। ये नकली खून है।
विराट करेगा सई से अपने प्यार का इजहार
विराट की बाते सुनकर सई उसे डांट लगाती हैं। सई के मन में अपने लिए प्यार और केयर देखकर विराट बहुत खुश होता है। विराट सई से अपने प्यार का इजहार करता है। विराट सई से कहता है कि वो अपनी पूरी जिदंगी उसके और बच्चों के साथ बिताना चाहता है।
पाखी विराट का कंफेशन सुन लेगी। सई को समझ नहीं आएगा कि वो विराट के प्रपोजल का क्या जवाब दें। शो के अपकमिंग एपिसोड में सई अपने प्यार का दिल तोड़कर डॉक्टर सत्या से शादी कर लेगी। सई नहीं चाहती हैं कि उसकी वजह से पाखी का घर टूटे और विनायक से उसका रिश्ता। वो अपने बेटे विनायक और पाखी की खुशी के लिए विराट को छोड़कर डॉक्टर सत्या से शादी कर लेगी। सई के इस कदम से विराट को धक्का लेगा। उसे समझ नहीं आएगा कि आखिर सई ने उसके साथ ऐसा क्यों किया? सई के जाने के बाद क्या पाखी फिर बनेगी विराट का सहारा?
