Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) लीड रोल में है। फैंस को शो में आयशा सिंह और नील भट्ट की केमिस्ट्री बेहद पसंद है। फैंस दोनों को प्यार से सैयराट बुलाते हैं। शो को हर्षद अरोड़ा ने हाल ही में ज्वाइन की है। शो में हर्षद अरोड़ा सत्या का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। आयशा सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में को स्टार्स संग अपने रिलेशनशिप पर बात की।
आयशा से पूछा गया है कि आपको पाखी और विराट के साथ ऑफ स्क्रीन कभी नहीं देखा गया है। फैंस को लगता है कि आपके और नील के बीच कोल्ड वॉर चलती है। एक्ट्रेस ने कहा कि हम लोग अपनी शूटिंग में इतने बिजी रहते हैं कि टाइम नहीं मिलता है। आपको पता है शो में सई और विराट के बीच में लड़ाई चल रही है।
आयशा और नील में नहीं है अच्छी बॉन्डिंग
हमे शूट पर अपनी लाइन्स याद करनी होती है। शो के बाद हम सब की अपनी पर्सनल लाइफ है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि शूटिंग के बाद हम सब की अपनी लाइफ है। इस वजह से हम लोग एक साथ हैंगआउट नहीं करते हैं। लेकिन ये अच्छा है। सई का जवाब उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया है। नील की पत्नी पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा ने इस शो को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने इस शो को छोड़ने के बाद खतरों के खिलाड़ी 13 साइन कर लिया है।
गुम है किसी के प्यार में स्टोरी लाइन की बात करें तो सई ने विनायक के परिवार को टूटने से बचाने के लिए सत्या से शादी कर ली है। इधर पाखी विराट को तलाक देकर घर छोड़कर चली गई है। विराट अकेला रह गया है।
