Tanya Mittal on 150 Guards claim: तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की ऐसी प्रतियोगी हैं, जो इंटरनेट पर कई दिनों तक चर्चा में रहने वाली हैं। इसका एक बड़ा कारण उनके द्वारा किए गए दावे हैं, जो लोगों को शो खत्म होने के बाद भी चौंका रहे हैं। एक ऐसा ही बड़ा दावा उन्होंने बिग बॉस 19 के दौरान किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास 150 प्रतियोगी हैं। लोग इस दावे की सच्चाई जानना चाहते हैं कि क्या वाकई तान्या के पास इतने लोग हैं? तान्या ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने ऐसा कोई दावा नहीं किया था। इस दावे के पीछे बिग बॉस 19 के ही के ही एक प्रतियोगी का हाथ है, जिसने उनकी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। (इसे भी पढ़ें: 'चैप्टर खत्म...' जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान ने तोड़ी चुप्पी, इंटरनेट पर बढ़ गई हलचल)
तान्या मित्तल ने जीशान कादरी पर लगाया गंभीर आरोप
अदाकारा तान्या मित्तल ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उन्होंने बिग बॉस 19 के दौरान ऐसा कोई दावा नहीं किया था। उनकी बात को जीशान कादरी ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और लोगों में गलत मैसेज फैल गया। तान्या मित्तल के अनुसार, "मैंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं कहा था। आप इंटरनेट पर एक भी ऐसी क्लिप निकालकर दिखा दो जिसमें मेरे मुंह से ऐसे शब्द निकले हों कि मेरे पास 150 बॉडीगार्ड हैं। लोगों ने मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। शो में जीशान कादरी थे, जिन्होंने मेरी बातों को यूं पेश किया कि लोगों को लगा कि मैंने कहा है कि मेरे पास 150 बॉडीगार्ड हैं जबकि ऐसा नहीं था।" (इसे भी पढ़ें: फैंस की बेकाबू भीड़ ने तोड़ा सचेत-परंपरा की कार का शीशा, घटना में बाल-बाल सिंगर्स)
तान्या मित्तल के पास हैं 150 लोगों का स्टाफ
तान्या ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैंने ये कहा था कि मेरे पास 150 लोग हैं, जो मेरे लिए काम करते हैं। इसमें घर से स्टाफ से लेकर बॉडीगार्ड सब शामिल थे। जीशान ने मजाक में मेरी बातों को ऐसे पेश किया कि मेरे पास 150 बॉडीगार्ड हैं और लोगों के बीच वो बात वायरल हो गई।"
