टीवी मसाला

'चैप्टर खत्म...' जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान ने तोड़ी चुप्पी, इंटरनेट पर बढ़ गई हलचल

Abhishek Malhan Post: बिग बॉस ओटीटी फेम 2 अभिषेक मल्हान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों अभिषेक और जियो की सगाई की खबरों ने सबको चौंका दिया था। इस बीच अभिषेक का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। अभिषेक के पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

pic credit- instagram

Abhishek Malhan Post: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अभिषेक मल्हान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। अभिषेक मल्हान को लेकर ये खबर सामने आई थी कि उन्होंने जिया शंकर से सगाई कर ली है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी। इस बीच अभिषेक मल्हान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

अभिषेक मल्हान ने किया ऐसा पोस्ट

अभिषेक मल्हान और जिया शंकर की सगाई की अफवाहों ने दोनों के फैंस को हिला दिया था। बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट जिया शंकर और यूट्यूबर फुकरे इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'मैं एक बात बहुत स्पष्ट कर देना चाहता हूं कृपया मेरा नाम किसी के साथ भी जोड़ना बंद करें। तीन साल पहले मैं एक शो का हिस्सा था और वो चैप्टर वहीं खत्म हो गया। उस समय मेरी पसंद और स्टैंड बहुत साफ कर दिए थे और आज भी कुछ नहीं बदला है।'अभिषेक ने निराशा जताते हुए कहा कि यह अब एक पैटर्न बन गया है। हर साल बिना किसी वजह के वही पुरानी कहानियां उछाली जाती हैं। उन्होंने लिखा, यह निराशाजनक है कि बिना वजह हर साल यही नैरेटिव फिर से सामने आ जाते हैं। मुझे भी यह दिख रहा है और मुझे यकीन है कि दर्शक भी इतने समझदार हैं कि इस पैटर्न को नोटिस कर लेंगे।”फैंस अभिषेक के इस स्ट्रेट फॉरवर्ड स्टेटमेंट की तारीफ कर रहे हैं और उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

abhishekmalhanpost

abhishekmalhanpost

कौन हैं अभिषेक मल्हान

यूट्यूबर अभिषेक मल्हन, जो फुकरा इंसान के नाम से फेमस हैं और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ चुके हैं। वो अपने फनी और एंटरटेनिंग कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस में गर्दा उड़ाने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। आज अभिषेक मल्हान को इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं यूट्यूब पर भी अभिषेक के लाखों फॉलोअर्स हैं। बताते चलें कि जिया शंकर भी काफी पॉपुलर है और कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिया सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article