Sachet Tandon-Parampara Thakur Video: सिंगर सचेत टंडन (Sachet Tandon) और परंपरा ठाकुर (Parampara Thakur) की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती है। इस जोड़ी के कभी कोई गाने वायरल हो जाते है, तो कभी किसी बयान की वजह से खबरों में आ जाते हैं। इन सब के बीच सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है। सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के साथ एक ऐसी घटना हो गई है जिसने फैंस को दुखी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है जिसकी वजह से सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर को लेकर चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: सचेत-परंपरा के आरोप पर भड़के अमाल मलिक
सचेत टंडन-परंपरा ठाकुर की कार का शीशा टूटा
सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक घटना है जिसने सबको परेशान कर दिया है। सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों फैंस के बीच नजर आ रहे हैं। इस दौरान सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर कार में बैठे हुए हैं। तभी उनके कार के शीशे पर कोई कुछ मारता है, इसके थोड़ी देर बाद कार का शीशा पूरी तरह से टूट जाता है। आपको बता दें कि ये वेस्ट बंगाल का है जब सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर एक न्यू ईयर कॉन्सर्ट में परफॉर्म करके लौट रहे थे, तभी उनकी कार पर भीड़ ने हमला कर दिया। कार का फ्रंट विंडशील्ड पूरी तरह शैटर हो गया, लेकिन अच्छी बात ये कि सचेत और परंपरा बाल-बाल बच गए, कोई गंभीर चोट नहीं लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
चिंता में पड़े फैंस
सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के साथ हुई इस घटना ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। इस घटना पर लोग सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के साथ हुई इस घटना पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
