टीवी मसाला

फराह खान ने सुनीता आहूजा के साथ शुरू किया नया शो, देश की आंटीयो से चुन-चुनकर निकालेंगे टैलेंट

Aunty Kisko Bola Show : फराह खान अपना नया चटपटा शो लेकर हाजिर हो गई है। शो का कान्सेप्ट काफी मजेदार लग रहा है। फराह खान के शो में दो नए मजेदार जज भी बने हैं। शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। आइए आपको बताते हैं क्या है वो शो

Image

Image Source: Instagram Farah Khan

Aunty Kisko Bola Show : फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान( Farah Khan) जल्द ही नया शो लेकर आ रही है। उनका ये शो देश की आंटीज के लिए है। फराह इंडिया की आंटीयो में से टैलेंट निकालकर बाहर लाने वाली है। हाल ही में उन्होंने अपने शो का ऐलान किया है जिसका नाम है "आंटी किसको बोला " इस शो को जज करने वाले हैं साजिद खान और सुनीता आहूजा। शो का मजेदार प्रोमो सामने आया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं

फराह खान का नया शो

फराह खान( Farah Khan ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने नए शो का जिक्र किया है। फराह के शो का नाम आंटी किसको बोला है। शो का मजेदार प्रोमो रिलीज हो गया है जिसमें साजिद खान( Sajid Khan) और सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) को जज बनाया गया है और वे देश की टैलन्टिड आंटीयो से टैलेंट खोजकर निकलाने वाले हैं। यह एक टैलेंट शो होगा जिसमें इंडिया की आंटीज अपना टैलेंट दिखाती नजर आएंगी। इसे शेयर करते हुए फराह खान ने सुनीता आहूजा ( Sunita Ahuja) का धन्यवाद किया है।

बात करें फराह खान के वर्कफ्रंट की तो वह इन दिनों अपने ब्लॉग के चलते चर्चा में है। वह इन दिनों इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स के घर जाकर किचन वीडीयो बना रही है। वह अपने कूक दिलीप के साथ कॉमेडी वीडियो बनाती है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। फराह खान अपने डांस कोरियोग्राफी के चलते भी चर्चा में बनी रहती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article