Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियिलटी शो बिग बॉस चर्चा में बना हुआ है। इस हफ्ते वीकेंड का वार फराह खान ने होस्ट किया था। फराह ने घर में टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जमकर क्लास लगाई। फराह ने कहा कि घर में पिछले हफ्ते दो लोगों ने मिलकर शालीन की मेंटल हेल्थ का मजाक बना दिया है। फराह ने प्रियंका चाहर चौधरी को वैंप कहा था। फराह ने प्रियंका पर आरोप लगाया कि तुमने सच्चाई का साथ नहीं दिया। तो ये सच्चाई की मूर्ति मत बनो। फिल्म मेकर ने टीना दत्ता को मास्टर माइंड बताया। फराह खान को प्रियंका चौधरी की क्लास लगाना पड़ा भारी। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि फराह खान मंडली के प्रति पक्षपाती थी, क्योंकि उसमें उनका भाई था।
लोगों का कहना है कि पहले प्रियंका चाहर चौधरी हीरोइन थी और अब वो विलेन बन गईं। हालांकि फराह ने टीना दत्ता की भी जमकर क्लास लगाई। फराह ने टीना को घर की रानी और मास्टर माइंड का टैग दिया। इस दौरन टीना और फराह खान के बीच बहस हो जाती है। टीना अपनी बातों को प्रूफ करना चाहती हैं, लेकिन फराह बिना कुछ सुने। वहां से वॉक आउट कर जाती है।
दूसरी तरफ फराह खान ने शालीन भनोट की भी क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा कि तुम्हें आंखें खोलने की जरूरत है। एक यूजर ने लिखा, तूझे क्या होगा है.. मन कर रहा है कि अंदर आके 2-4 मारू तुझे। ये लोग बुली कर रहे है तो तू क्यों ले रहा है...वापस देना। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
ये सदस्य हैं नॉमिनेटेड
इस हफ्ते 4 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुए हैं। इस लिस्ट में शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, टीना दत्ता और शिव ठाकरे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते टीना दत्ता घर से बेघर हो सकती हैं।
