टीवी मसाला

Dipika Kakar के बेटे ने पैपराजियों के सामने किया ऐसा काम, संस्कारों पर होने लगी चर्चा; धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

Dipika Kakar Son Video Viral: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बेटे रूहान ने अपने संस्कारों से फैंस का दिल जीत लिया है। तीन साल के रूहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

dipika kakar son ruhaan (photo credit- instagram)

Dipika Kakar Son Video Viral: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्क्रीन से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ के ससुर अस्पातल में भर्ती हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस अपने पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और बेटे रूहान के साथ मुंबई में स्पॉट हुए। इस मौके पर दीपिका और शोएब मीडिया से थोड़ा बचते दिखे, लेकिन कपल के बेटे ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का बेटा रूहान महज तीन साल का है, लेकिन उनके संस्कारों ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है। रूहान की वजह से दीपिका की भी तारीफ फैंस कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Kushal Tandon टीवी के बाद अब OTT पर धूम मचाने के लिए हैं तैयार, हाथ लगे एकता कपूर के 2 बड़े प्रोजेक्ट)

    दीपिका कक्कड़ के बेटे रूहान ने जीता फैंस का दिल

    दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम और रूहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों ही एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका और शोएब ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और शोएब ने अपने बेटे को गोद में लिया है। कपल इस मौके पर पैपराजी को पोज देने के लिए नहीं रुकते, लेकिन गाड़ी बैठकर रूहान अपने संस्कार दिखा देता है। रूहान गाड़ी में अपनी मां दीपिका की गोद में बैठा होता है और उसके दोनों हाथ जुड़े हुए हैं। वह कार से बाहर की तरफ से देखकर पहले सबको बाय बोलता है और फिर सबको देखकर हाथ जोड़ लेता है। क्यूट रूहान का ये अंदाज देखकर फैंस काफी ज्यादा इंप्रेस हो गए हैं और हर कोई कपल के बेटे की तारीफ कर रहा है। फैंस का कहना है कि दीपिका ने अपने बेटे को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा के खिलाफ फिर शुरू होगा विद्या का घटियापन, स्टोकर के साय से घबराएगी मायरा)

    कैसी है दीपिका कक्कड़ के ससुर की तबीयत

    बता दें कि शनिवार को शोएब इब्राहिम ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है और इस वजह से वह आईसीयू में भर्ती है। अगले 24 घंटे काफी मुश्किल है। शोएब के इस पोस्ट ने फैंस को टेंशन में ला दिया था। इसके बाद शोएब इब्राहिम की मां का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कैमरे के सामने रोते हुए दिखीं। इस दौरान वह फैंस से अपने पति के लिए दुआ करने के लिए कहती दिखीं। हालांकि, अब तक शोएब या दीपिका की तरफ से कोई हेल्थ अपडेट सामने नहीं आया है।
    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article