Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों ढेर सारा ड्रामा हो रहा है। सीरियल में अभिरा और अरमान की लाइफ में सब कुछ ठीक होता दिख रहा है, लेकिन मायरा और मुक्ति पर किसी की बुरी नजर है। बीते दिनों भी देखने के लिए मिला था कि मायरा का कोई पीछा कर रहा है और अब लेटेस्ट एपिसोड में अभिरा को विद्या की कड़वाहट का एहसास होगा। इतना ही नहीं, कृष और तान्या के बीच बड़ा झगड़ा होगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा मायरा और मुक्ति अपनी दोस्त की ब्रेकअप पार्टी में जाती है और अभिरा को दोनों की टेंशन होती है। तब अरमान अभिरा के साथ रोमांस करता है। वह उसे बार बार किस करता है।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा विद्या दोनों के लिए चाय और कचौड़ी लेकर आती है। अरमान चाय की बहुत तारीफ करता है लेकिन अभिरा की चाय ठंडी और फीकी होती है। इतना ही नहीं, वो अभिरा को कचौड़ी भी नहीं लेने देती। अभिरा को अजीब महसूस होता है लेकिन वो कुछ नहीं बोलती।
इसके बाद शो में देखने के लिए मिलेगा कि तान्या कृष से बार बार डाइवोर्स पेपर्स पर साइन करने के लिए बोलती है लेकिन कृष मना कर देता है। इस मौके पर कृष और तान्या के बीच बहुत बड़ा झगड़ा होता है, जिसमें तान्या सबको बोलती है कि कोई उन्हें समझाए। काजल अभिरा से बोलती है कि वो उन दोनों को समझाये।
इस लड़ाई में कृष साफ मना कर देता है कि वो तान्या को तलाक नहीं देगा। इस मौके पर वो तान्या को मां नहीं मन पाने का ताना देता है। कृष कहता है कि 8 साल में वो उसे एक बच्चा भी नहीं दे पाई।
कृष की बातें सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है और फिर काजल अपनी मां कावेरी से विनती करती है कि वो कृष और तान्या के रिश्ते को बचाए। इस मौके पर कावेरी पोद्दार भी कृष और टैब्याकी मदद करने के लिए हां बोल देती है।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि मायरा और मुक्ति को पता चल जाएगा कि मायरा के पीछे एक स्टॉकर पड़ा है। वो मायरा के लिए एक पार्सल भी पार्टी में भेजता है जिसमें एक हार्ट होता है और लेकिन होता है कि तुम सिर्फ मेरी हो। ये पढ़कर मायरा मुक्ति दोनों डर जाती है।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा और अरमान अपने नए ऑफिस एरिया में होंगे। इस मौके पर दोनों फैमिली की टेंशन साइड रखकर ऑफिस के बारे में सोचेंगे। तभी अरमान के सिर में बहुत तेज दर्द उठेगा।.