टीवी मसाला

Exclusive: 'द 50' में प्रिंस नरुला से होगा युविका चौधरी का आमना-सामना, बोलीं- नुकसान इस बात का है कि...

Exclusive Yuvika Chaudhary Reveals Abour Her And Prince Narula Game In The 50: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' में प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की एंट्री होने वाली है। युविका चौधरी ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि 'द 50' में वह और प्रिंस नरुला अपना-अपना गेम खेलेंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- युविका चौधरी इंस्टाग्राम

Yuvika Chaudhary Reveals Abour Her And Prince Narula Game In The 50: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' के छोटे पर्दे पर रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'द 50' में एक साथ कई कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है, जिसमें युविका चौधरी और प्रिंस नरुला भी शामिल हैं। दोनों तीसरी बार साथ में किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनने वाले हैं। लेकिन युविका चौधरी का कहना है कि वह और प्रिंस नरुला 'द 50' में अपनी-अपनी गेम खेलते नजर आएंगे। दोनों एक-दूजे के लिए सपोर्ट जरूर बनेंगे, लेकिन उनकी गेम अपनी-अपनी होने वाली है। युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने 'द 50' में पति के होने के एडवांटेज के साथ-साथ नुकसान भी साझा किये।

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में ये जाहिर किया कि 'द 50' में उनकी अपनी-अपनी गेम होने वाली है। एक्ट्रेस ने कहा, "जाहिर है कि वहां बड़ा समर्थन होगा, जब वो मेरे आसपास या मेरे सामने होगा। यहां तक कि वो मेरे साथ नहीं खेल रहा है, लेकिन मुझे मालूम है कि वो मेरे साथ है। लेकिन गेम थोड़ा अलग होगा, व्यक्तिगत गेम होगा वहां पर।" युविका चौधरी ने साफ किया कि वह अपने पति प्रिंस नरुला की तरह नहीं खेलेंगी। एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी आपस में सहमति और असहमति होगी, जिसे वे गेम का हिस्सा मानेंगी। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "हमारी जिंदगी में भी अगर आपका कोई विचार है तो वो आपका अपना है और आप उसे रखते हो।"

प्रिंस नरुला की आंख में आंसू नहीं देख सकतीं युविका चौधरी

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने बताया कि हो सकता है 'द 50' में प्रिंस नरुला को निशाना बनाया जाए, क्योंकि उनका रिकॉर्ड है कई रियलिटी शोज जीतने का। युविका चौधरी ने कहा, "हर किसी को लगेगा कि वो मजबूत हैं तो चलो उन्हें बाहर किया जाए। ये ही होने वाला है। जब हम वहां जाएंगे तो हमें पता चलेगा। एक फायदा है कि आपका पार्टनर आपके साथ है। लेकिन नुकसान भी है जब आप उसे मुश्किल दिनों से गुजरते हुए देखोगे। बहुत गुस्सा आता है। प्रिंस मुझे रोते हुए नहीं देख सकता है और मैं उसे रोते हुए नहीं देख सकती।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article