टीवी मसाला

Exclusive: 'धीरज गौरव जैसे नहीं है' पति पर Vinny Arora का रिएक्शन, 'लॉक अप 2' कंटेस्टेंट्स को दी ये सलाह

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 28, 2026, 11:30 AM IST

Vinny Arora on Dheeraj Dhoopar: एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की पत्नी विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि...

Image

विन्नी अरोड़ा ने कही ये बात (Image Source: Vinny Arora Instagram)

Vinny Arora on Dheeraj Dhoopar: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स के इस शो में कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। एक्टर गौरव खन्ना का पत्नी आकांक्षा चमोला ने बताया कि वो अपने पति से अलग रहो रही है, तो वहीं हर्षद चोपड़ा ने खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने बेस्ट बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर चीट किया है। इसी बीच एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की पत्नी विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) ने Zoom से बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने कुछ ऐसा कहा जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

विन्नी अरोड़ा की बात ने खींचा ध्यान

एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने Zoom से खास बातचीत में बताया कि आखिर उन्होंने क्यों कहा कि धीरज धूपर, गौरव खन्ना जैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 'बिग बॉस 19' में गौरव का पूरा सफर नहीं देखा, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके कुछ वीडियो जरूर देखे हैं, जिनमें वह काफी शांत नजर आए। विन्नी ने कहा, 'मैं ये नहीं कह रही कि धीरज शांत हैं। मैं ये भी नहीं कह रही कि वो हर समय बहुत मैच्योर रहेंगे। लेकिन अगर उन्हें लगता है कि कोई बात सही है, तो वह उसके लिए पूरी मजबूती से खड़े रहते हैं। एक पत्नी होने के नाते मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है। उनका अंदाजा लगाने का तरीका बहुत मजबूत है। जब वो कोई फैसला लेते हैं, तो पूरे दिल से उसके साथ खड़े रहते हैं।'

'वो मजेदार इंसान है'

विन्नी अरोड़ा आगे कहा, 'धीरज शांत और चुप रहने वाले इंसान नहीं हैं। वो बहुत मजेदार और शानदार इंसान हैं। उनके साथ रहना हमेशा अच्छा लगता है। जहां वो होते हैं, वहां रौनक आ जाती है। लेकिन जरूरत पड़ने पर वह पलभर में सख्त भी हो सकते हैं। मेरी बाकी कंटेस्टेंट्स को सलाह है कि उन्हें संभालकर हैंडल करें। धीरज आग की तरह हैं। अब उस आग को आप कैसे संभालते हैं, ये आपके ऊपर है। और अगर बात रियलिटी शो की हो, तो वो कभी भी धमाकेदार अंदाज में सामने आ सकते हैं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article