Lock Upp 2 Contestants List: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) इन दिनों काफी चर्चा में है। अभी हाल ही में इस शो का पहला एपिसोड सामने आया है, जिसने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। पहले ही एपिसोड में कुछ ऐसे खुलासे हुए जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। पहले एपिसोड के सामने आने के बाद अब कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरों के नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते है कि रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और फराह खान (Farah Khan) के इस शो में कौन-कौन से स्टार्स धमाल मचाने वाले हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: '52 साल के हो और...' पहले दिन Ram Kapoor पर फूटा Shreya Kalra का गुस्सा, देखते रह गए रितेश-फराह
'लॉक अप 2' में ये सितारे मचाएंगे धमाल
रितेश देशमुख और फराह खान का शो लॉक अप 2 एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट है। शो के पहले एपिसोड के साथ कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। इस लिस्ट में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola), राम कपूर (Ram Kapoor), हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda), शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar), श्रेया कालरा (Shreya Kalra), सूफी मोटीवाला (Sufi Motiwala), वरुण यादव (Varun Yadav), योगेश रावत (Yogesh Rawat), आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary), पामेला सेरेना (Pamala Serena), श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer), रियाज अली (Riyaz Aly), माधुरी ग्रोवर (Madhuri Grover) जैसे नाम शामिल हैं। इस लिस्ट के सामने आने के बाद अब ये तय हो गया है कि शो में जमकर धमाल मचने वाला है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock Upp 2: गौरव संग तलाक की खबर पर पत्नी आकांक्षा ने लगाई मुहर, कहा- 'हम एक साल से अलग रह रहे है'
अलग हुए गौरव और आकांक्षा चमोला
शो के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वो और गौरव एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। अब दोनों का रिश्ता तलाक की तरफ बढ़ चुका है। इस खुलासे ने सबकी नींद उड़ा दी। शो लॉक अप 2 की कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
