वेब सीरीज

Lock Upp 2: गौरव संग तलाक की खबर पर पत्नी आकांक्षा ने लगाई मुहर, कहा- 'हम एक साल से अलग रह रहे है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2026, 10:58 PM IST

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce: 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पहली बार अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

Image

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला हुए अलग (Image Source: Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Instagram)

Lock Upp 2 Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) अब आधिकारिक तौर पर अलग हो रहे हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही थीं। अब पहली बार आकांक्षा ने खुद इस पर खुलकर बात की है । इन सभी अटकलों पर खुद आकांक्षा ने विराम लगा दिया है। उन्होंने 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) के प्रीमियर एपिसोड में खुलासा किया कि वो और गौरव अब अलग रह रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। तो चलिए जानते है आकांक्षा चमोला का पूरा ब्यान क्या है।

आकांक्षा चमोला ने कही ये बात

नेटफ्लिक्स रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। इसकी वजह ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का एक बयान है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। आकांक्षा चमोला ने कहा कि 'गौरव और मेरा रिश्ता अब तलाक तक पहुंच चुका है। हम दोनों पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। अभी तक लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं थी। ये फैसला हमने मिलकर लिया है और पिछले एक साल से इसी पर बातचीत कर रहे थे।'

नहीं खराब हुआ रिश्ता

आकांक्षा ने कहा कि 'मेरे और गौरव के बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। आज भी हम दोनों बात करते हैं, लेकिन हमें एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे के लिए सही लाइफ पार्टनर नहीं हैं। हम दोनों की जिंदगी से उम्मीदें और चाहतें अलग-अलग हैं।' उन्होंने आगे बताया, 'ये सब 'बिग बॉस 19' के समय से ही चल रहा है। उस वक्त गौरव के मम्मी-पापा और मेरे मम्मी-पापा ने सलाह दी थी कि कुछ समय के लिए अलग रहकर देखो। कई बार दूरी से एक-दूसरे की अहमियत समझ आती है। सभी को लग रहा था कि क्योंकि हमारी बातचीत हो रही है, हम सोशल मीडिया पर साथ दिख रहे हैं और एक-दूसरे को इवेंट्स में सपोर्ट भी कर रहे हैं, इसलिए शायद हम फिर साथ आ जाएंगे। लेकिन हमें अब वो पति-पत्नी वाला एहसास नहीं हो रहा था।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article