टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस मराठी 6' में कदम रख करियर की नई पारी खेलेंगे श्रेयस तलपड़े! अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी

Exclusive Shreyas Talpade Breaks Silence On Entering Bigg Boss Marathi 6 Rumors: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर खबर आ रही थी कि वह 'बिग बॉस मराठी 6' में कदम रख करियर की नई पारी खेलते नजर आएंगे। इस मामले पर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, श्रेयस तलपड़े इंस्टाग्राम

Exclusive Shreyas Talpade Breaks Silence On Entering Bigg Boss Marathi 6 Rumors: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। श्रेयस तलपड़े को आखिरी बार 'आजाद भारत' फिल्म में देखा गया है, जिसमें उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की भूमिका अदा की थी। फिल्मों से इतर श्रेयस तलपड़े को लेकर ये भी खबर आई थी कि वह जल्द ही 'बिग बॉस मराठी 6' में कदम रखेंगे। इस शो के कंटेस्टेंट बन वह नई पारी खेलते नजर आ सकते हैं। श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) से जुड़ी इस खबर ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया। वहीं अब इस मामले पर खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। श्रेयस तलपड़े ने 'बिग बॉस मराठी 6' में कंटेस्टेंट बनने की अफवाह को दरकिनार किया है।

श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) ने 'बिग बॉस मराठी 6' को लेकर टेली टॉक/जूम संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि कृप्या करके इन अफवाहों को थोड़ा नजरअंदाज करें। श्रेयस तलपड़े ने अपने बयान में कहा, "ये आजकल अजीब ही चीज बन चुकी है। ये गलत खबरें हैं, कृप्या करके इन्हें नजरअंदाज करें। दुर्भाग्यपूर्ण, एक्टर इन दिनों आसान निशाना होते हैं और कुछ लोग नजर में आने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।" श्रेयस तलपड़े के बयान से साफ हो गया कि वह 'बिग बॉस मराठी 6' का हिस्सा बिल्कुल भी नहीं बनने वाले हैं। बता दें कि इस बार 'बिग बॉस मराठी 6' को रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। श्रेयस तलपड़े के अलावा 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम बेबिका धुर्वे के भी शो में कदम रखने की खबर आई थी।

श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) की बात करें तो वह इन दिनों फिल्मों और वेबसीरीज पर पूरा-पूरा ध्यान दे रहे हैं। जल्द ही श्रेयस तलपड़े को 'द गेम ऑफ गिरगिट' और 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जा सकता है। इसके साथ ही श्रेयस तलपड़े 'गोलमाल 5' में भी दिखाई दे सकते हैं। हालांकि 'गोलमाल 5' में श्रेयस तलपड़े की एंट्री पर आधिकारिक रूप से मुहर लगनी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article