टीवी मसाला

Exclusive: रिलीज होते ही TRP में टॉप पर पहुंचा 'नागिन 7', खुशी जाहिर कर बोलीं प्रियंका चाहर चौधरी- काम का फल...

Exclusive Priyanka Chahar Choudhary Open Up About Naagin 7 Being Top In TRP: टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' ने रिलीज के साथ ही टीआरपी में टॉप पर अपनी जगह बना ली है। शो के टीआरपी में जबरदस्त परफॉर्म करने पर अब एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- प्रियंका चाहर चौधरी इंस्टाग्राम

Exclusive Priyanka Chahar Choudhary On Naagin 7 Being Top In TRP: टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन' ने अपने सातवें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाना शुरू कर दिया है। एकता कपूर के 'नागिन 7' ने लोगों की उम्मीदों से भी ज्यादा बेहतर परफॉर्म किया है। 'नागिन 7' में हर सप्ताह ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो को टीआरपी में भी टॉप पर पहुंचा दिया है। बीते दो सप्ताह से 'नागिन 7' लगातार टीआरपी में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के सीरियल ने 'अनुपमा' तक को मात दे दी है। इस मामले पर अब खुद प्रियंका चाहर चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने 'नागिन 7' के लगातार जबरदस्त टीआरपी आने पर खुशी जाहिर की।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को दिये इंटरव्यू में 'नागिन 7' की टीआरपी पर खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने कहा, "जिंदगी में मैंने निष्पक्ष रहना शुरू कर दिया है। मैं सच में बहुत खुश थी और क्यों न रहूं, क्योंकि काम का फल इतना अच्छा मिल रहा है। पहला रिएक्शन बेहद खुशी का था, क्योंकि हम सब सेट पर थे। हम सभी इसके बारे में बात कर रहे थे और खुश थे कि चलो अच्छा है हम नंबर 1 पर हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अब काम खत्म हो गया है। नहीं, बिल्कुल भी नहीं। अब मेहनत ज्यादा करनी है। क्योंकि हमें और आगे जाना है और इसके लिए हमें दर्शकों की मदद की जरूरत पड़ेगी। कृप्या हमारा शो रात 8 बजे टीवी पर जरूर देखें।"

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) अपनी खुशी जाहिर करते हुए यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, "हम केवल इतना चाहते हैं कि सब 'नागिन' को खूब प्यार दें और भगवान की दया से हमें वो प्यार मिल भी रहा है, जिसके लिए हम बेहद खुश हैं। ऐसी नागिन से किसी को भी प्यार हो जाए तो उस चीज में बिल्कुल भी कमी नहीं रहनी चाहिए।" बता दें कि 'नागिन 7' के साथ-साथ एकता कपूर का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भी टीआरपी में नंबर 1 पर बना हुआ है। शो को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article