Divyanka Tripathi Baby Shower: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेसस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। जल्द ही एक्ट्रेस पति विवेक दहिया संग शादी के 10 साल बाद अपनी पहली संतान को जन्म देंगी। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की प्रेग्नेंसी के लिए सभी काफी उत्साहित नजर आए। ऑनस्क्रीन मां के किरदार से सभी का दिल जीतने वाली हसीना दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को रियल लाइफ में ममता के नए रूप में देखना काफी अलग होने वाला है। इस बीच सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अपनी गोदभराई फंक्शन की वीडियो शेयर कर सभी को झलक दिखाई। ये भी पढ़ें: Divyanka Tripathi शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां, परिवार ने धूम-धड़ाके से की गोदभराई; पति ने लुटाया प्यार
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने दिखाई गोदभराई रस्म की झलक
वहीं विवेक दहिया ने भी पत्नी दिव्यांका पर जमकर प्यार लुटाया। कुर्सी पर सजी-धजी बैठी दिव्यांका के बेबी बंप पर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने किस किया, जो यूजर्स और मौजूद लोगों के लिए काफी रोमांटिक पल बन गया। सोशल मीडिया पर दिव्यांका की गोदभराई की रस्म की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। सिर्फ यही नहीं दिव्यांका और विवेक ने टीवी दुनिया में मौजूद उनके खास दोस्तों के लिए बेबी शॉवर पार्टी भी रखी थी। ये भी पढ़ें: Surbhi Jyoti शादी के डेढ़ साल बाद जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म! अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने बताया सच

दिव्यांका त्रिपाठी की 'गोदभराई' रस्म/फोटो क्रेडिट-दिव्यांका त्रिपाठी इंस्टाग्राम
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया-विवेक दहिया कब बनेंगे मम्मी-पापा
खुद इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था कि उनकी डिलीवरी इस साल जून महीने में होगी। ऐसे में लोग ये जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि दिव्यांका और विवेक के घर बेबी गर्ल आएगी या बेबी बॉय। वहीं अब अन्य स्टार्स की तरह दिव्यांका त्रिपाठी ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जिसमें वे प्रेग्नेंसी जर्नी को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं। बता दें साल 2016 में विवेक और दिव्यांका ने सात फेरे लिए थे।
