Monalisa On Bhojpuri Double Meaning Song: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अब टीवी में अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। बिग बॉस करने के बाद मोनालिसा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार हिंदी टीवी शोज में काम कर रही हैं। उनका सीरियल नजर काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें वह डायन के रोल में दिखी थीं। हाल ही में मोनालिसा ने जूम और टेली टॉक से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने भोजपुरी सिनेमा पर चर्चा की। मोनालिसा ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में डबल मिनिंग गाने बनने की वजह से दूसरे सिनेमा से जुड़े लोग उन्हें जज करने लगते हैं।
भोजपुरी सिनेमा में क्या बदलेंगी मोनालिसा?
इस इंटरव्यू में मोनालिसा (Monalisa) से पूछा गया कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री में क्या बदलाव देखना चाहती हैं? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वहां पर पहले से ही बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के उन दिनों को याद किया, जब वह खुद इस इंडस्ट्री में काम करती थीं और एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय अच्छी फिल्में और गाने बनते थे। बीच में एक दौर आया, जिसमें थोड़े बहुत एल्बम में डबल मीनिंग गाने आने लगे। इस वजह से मुझे लगता है कि बहार की इंडस्ट्री के लोग भोजपुरी सिनेमा को जज करने लग गए कि ये अच्छा नहीं है। मैं वो बदलाव करना चाहूंगी। वो गाना नहीं बनना चाहिए।
डबल मिनिंग गानों पर बोलीं मोनालिसा (Photo Credit- Instagram)
इंडस्ट्री के डबल मिनिंग गानों पर बोलीं मोनालिसा
मोनालिसा ने आगे ये भी कहा कि सबसे पहले दर्शकों की मानसिकता में बदलाव लाना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि लोग डबल मिनिंग वाले गाने देख रहे हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि अगर ऐसे गाने नहीं बनाए गए तो लोग उन्हें नहीं सुनेंगे। इसके बजाय वे अच्छे गाने सुनेंगे। मोनालिसा ने आखिरी में ये भी कहा कि गाने को शूट भी खूबसूरती से किया जाना चाहिए। कुछ-कुछ गाने ऐसे बनाते हैं और शूट भी ऐसे कर देते हैं, तो वो गंदा लगता है।
डबल मिनिंग गानों पर बोलीं मोनालिसा (Photo Credit- Instagram)
