टीवी मसाला

Exclusive: करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश के बीच 2025 में भी नहीं बनेंगे शादी के योग, खुद एक्टर ने किया कंफ्यूज!

Exclusive Karan Kundrra Open Up On Marriage Plan With Tejasswi Prakash: टीवी के चर्चित एक्टर करण कुंद्रा ने कुछ दिनों पहले तेजस्वी प्रकाश संग इसी साल शादी करने की प्लानिंग से पल्ला झाड़ा था। वहीं अब उन्होंने मामले को लेकर टेली टॉक/टाइम्स नाउ से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने ये नहीं कहा कि प्लान नहीं है।

Image

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Exclusive Karan Kundrra Open Up On Marriage Plan With Tejasswi Prakash: टीवी के चर्चित एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीतते हैं। वे टीवी इंडस्ट्री के चहीते कपल में से एक हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की प्रेम कहानी की शुरुआत 'बिग बॉस 15' से हुई थी और तब से लेकर आज तक वे एक-दूजे के साथ हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की शादी की अटकलें अक्सर लगती रहती हैं। कुछ दिनों पहले तेजस्वी प्रकाश की मम्मी ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में हिंट दिया था कि दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं। हालांकि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने उनके हिंट पर जवाब देते हुए कहा था, "अरे वो एआई था।" लेकिन अब करण कुंद्रा ने शादी की प्लानिंग के सिलसिले में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग भी बातचीत की है।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) संग शादी की अफवाहों पर कहा, "मेरी तो हर साल शादी करा ही देते हैं ये लोग। कुछ न कुछ होता ही रहता है।" वहीं तेजस्वी प्रकाश की मम्मी के दावों पर करण कुंद्रा ने कहा, "इतनी सीधी हैं आंटी, उसने फराह मैम ने पूछ लिया और उन्होंने बोला हां हो जाएगी। वो तो बेचारी...वो बहुत प्यारी हैं।" करण कुंद्रा की इन बातों पर इंटरव्यू में उनसे पूछ लिया गया कि क्या 2025 में उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। इसपर करण कुंद्रा ने जवाब दिया, "मैंने ये तो नहीं कहा। मैंने ये भी नहीं कहा कि प्लान है।" करण कुंद्रा ने अपनी बातों से फैंस को असमंजस में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की शादी का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सबसे इतर करण कुंद्रा ने इंटरव्यू में बताया कि वह और तेजस्वी प्रकाश बहुत बड़े फूडी हैं। उन्होंने कहा, "मैं और तेजू बहुत खाते हैं। हम फूडी हैं, लेकिन फिट रहते हैं। हर चीज एक सीमा में अच्छी रहती है। हम वर्कआउट करते हैं, स्वस्थ खाते हैं और घर का खाना मेरे लिए बहुत जरूरी है। तो मैं ज्यादातर घर पर ही खाना बेहतर समझता हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article