Karan Kundrra And Arjun Bijlani Demands This To Ekta Kapoor For Naagin 7: टीवी की डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने शो 'नागिन' से हमेशा ही छोटे पर्दे पर तूफान मचाया है। एकता कपूर इन दिनों भी 'नागिन' के नए सीजन यानी सीजन सात की तैयारी में लगी हुई हैं। शो के लिए अभी तक कई टीवी एक्ट्रेसेस का नाम भी सामने आ चुका है, जिसमें ईशा मालवीय से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक शामिल हैं। लेकिन बीते दिन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने नागिन के सिलसिले में तेजस्वी प्रकाश से सवाल-जवाब किये। वहीं इसी बीच करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और अर्जुन बिजलानी ने भी 'नागिन 7' को लेकर अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) की मुलाकात बीते दिन तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और अर्जुन बिजलानी से अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की होली पार्टी में हुई। पार्टी में डीजे पर 'नागिन' सॉन्ग चल रहा था। इसी बीच एकता कपूर, तेजस्वी प्रकाश से पूछ बैठीं कि क्या 'नागिन' होगा? तेजस्वी प्रकाश पहले तो नहीं सुन पाईं, लेकिन सवाल दोहराने पर उन्होंने कहा, "हमेशा।" इसपर एकता कपूर ने सवाल किया कि किसको नागिन होना चाहिए? सवाल के तुरंत बाद ही डेली सोप क्वीन ने कैमरा अर्जुन बिजलानी और करण कुंद्रा की ओर घुमा दिया।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सवाल पर जहां अर्जुन बिजलानी का मुंह उतरा हुआ नजर आया तो वहीं करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने कहा, "मैं हूं (नागिन)।" अर्जुन बिजलानी ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "ये वक्त है कि इस बार मेल नागिन होना चाहिए।" बता दें कि अर्जुन बिजलानी जहां 'नागिन' के पहले सीजन में लीड एक्टर रह चुके हैं तो वहीं तेजस्वी प्रकाश 'नागिन 6' की लीड एक्ट्रेस थीं।
